9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम रन में एक साथ दौड़ेंगे 52 देशों के लोग

- दुनिया भर के लोग दौड़ में होंगे शामिल - 1, 5, और 9 किमी की तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी दौड़- रजिस्ट्रेशन कराने वाले के नाम पौधरोपण

less than 1 minute read
Google source verification
shriram_run

भोपाल. देश में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार ग्लोबल स्तर पर श्रीराम रन का आयोजन किया जा रहा है। यह रन रामनवमी के अवसर पर 21 अप्रेल को शुरू होगी। देश के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बने भगवान राम के नाम पर यह दौड़ कोविड 19 के कारण वर्चुअली आयोजित हो रही है। श्रीराम रन की शुरूआत 21 अप्रेल को सुबह 5 बजे से होगी, जो उसी दिन रात 10 बजे तक चलेगी।

52 देशों के लोग एक साथ होंगे दौड़ में शामिल
श्रीराम रन का आयोजन राम आस्था मिशन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें भारत सहित विश्व के 52 देशों के लोग एक साथ अपने आराध्य देव के लिए दौड़ लगाएंगे। यह रन तीन अलग-अलग श्रेणियों 1 किमी, 5 किमी और 9 किमी में आयोजित होगी। जिसमें प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार श्रेणी का चयन कर सकते है। इस रन में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। श्रीराम रन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 अप्रेल तक चलेगी। प्रतिभागी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। फाउंडेशन के सह संस्थापक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह पहला मौका है जब लोग आस्था, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता के लिए एकजुट होकर दौड़ लगाएंगे। दौड़ के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा ताकि जो लोग जहां दौड़ रहे हैं उस स्थान को साफ और स्वच्छ रखें।

प्रतिभागियों के नाम पर एक पौधा
रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागियों के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। यह पौधा देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार होने वाले रामवन में लगाए जाएंगे। इससे पर्यावरण को लाभ होगा और देश में कई रामवन भी स्थापित होंगे। वहीं, 17 अक्टूबर 2021 के बाद श्रीराम रन हर वर्ष दशहरा उत्सव के बाद आने वाले रविवार को आयोजित होगी।