6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु शास्त्रः जानिए घर की कोनसी दिशा में दीपक जलाने से पितृदोष आशीर्वाद में बदल जाता है

वास्तु शास्त्रः जानिए घर की कोनसी दिशा में दीपक जलाने से पितृदोष आशीर्वाद में बदल जाता है

2 min read
Google source verification
deepak

वास्तु शास्त्रः जानिए घर की कोनसी दिशा में दीपक जलाने से पितृदोष आशीर्वाद में बदल जाता है

भोपालः हिन्दू संस्कृति को मानने वाले हर व्यक्ति के घर में दीपक जलाया जाता है। दिये में सूत की बत्ती बनाकर उसमें तेल या घी डालकर जलाया जाता है। दिये का इतिहास कई हज़ारों साल पुराना है। इसे घर में प्रकाश करने के लिए तो जलाया जाता ही है, साथ ही लगभग सभी देवी देवताओं की आराधना करते समय दिये को जलाने का बजड़ा महत्व है। वेदों में अग्नि को देवता के बराबर ही माना गया है। यही वजह है कि आज भी भगवान के सामने शुभ कार्य के समय दीपक जलाया जाता है।

-दीपक जलाने का धार्मिक कारण

धर्म और शास्त्रों में विषम संख्या में दीपक जलाने की परम्परा है, क्योंकि विषम संख्याओ को शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीपक प्रज्वलित करके हम अपने जीवन के अज्ञान का अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश करते हैं। हमारे धर्म और शास्त्र में दीपक जलाना अनिवार्य कार्य बताया गया है। आरती करते समय दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि उत्पन्न होती है। घर में लक्ष्मी का वास बढ़ाने के लिए भी लोग घर में एक दीपक जलाकर रखते हैं। इतना ही नही हमारे शास्त्रों में दीपक के अलावा पंचामृत को भी काफी महत्व दिया गया है और को पंचामृत मे से एक माना जाता है ।

-दीपक जलाने का वैज्ञानिक कारण

घर में दीपक जलाने का धार्मिक कारण भी है। गाय के घी में रोगाणुओं को दूर भगाने की क्षमता होती है। गाया का घी से दीपाग्नि जलाने से घर का वातावरण पवित्र होता है। इसे जलाने से घर प्रदूषण मुक्त होता है। इसके साथ ही घर के सारे सदस्यो को लाभ हाता है चाहे वह पूजा में शामिल हो या नहीं।

-दीपक जलाते समय बोले यह मंत्र

दीपज्योतिर: परब्रह्मर: दीपज्योतिर: जनार्दनर:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।

-दीपक जलाने के सही नियम

-दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से उम्र में बढ़ोतरी होती है।
-दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर जाएगी तो घर में दुख बढ़ेगा।
-दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होगा।
-दीपक की लौ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर न रखें, ऐसा करने से जन या धनहानि होती है।