
मानव एक ऐसा सामाजिक प्राणी है, जो समय-समय पर एक-दूसरे से मिलने-जुलने या कहें कि बड़ा ही व्यावहारिक जीवन जीने वाला होता है। हर व्यक्ति का मिलने-जुलने का तरीका, बोलने का तरीका अलग-अलग होता है। कोई व्यक्ति मिलनसार होता है, तो किसी को घुलने-मिलने में समय लगता है। कोई हंसमुख होता है तो कोई चिड़चिड़े स्वभाव का होता है। लेकिन यह भी एक फैक्ट है कि आप किसी से रेग्यूलर मिलते हुए भी उसकी पर्सनैलिटी को बेहतर तरीके से नहीं समझ सकते, हो सकता है कि सामने वाला वैसा न हो जैसा आप उसे देख या समझ रहे हैं। लेकिन हमारे कई शास्त्र या लोकमान्यताएं ऐसी हैं जो व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट और आकार देखकर ही उसकी पर्सनैलिटी के सारे राज खोलती नजर आती हैं। अब तक आपने नाक, आंख या चेहरे की बनावट से पर्सनैलिटी टेस्ट किया होगा, लेकिन इस लेख में हम आपको बता रहे हैं दांतों से आप कैसे किसी की पर्सनैलिटी को आसानी से पहचान सकते हैं। है ना मजेदार! आप भी जानें दांतों की शेप कैसे बता देगी आपके बारे में सबकुछ...
रेक्टेंगल या आयताकार दांत
अगर व्यक्ति के दांत चबाने वाली जगह से चौड़े और मसूड़े की तरफ जाते हुए संकरे हैं, तो ये लोग संतुलित व्यक्तित्व के धनी होते हैं। तार्किक विचार और निर्णय लेने की पावर से लबरेज। सही समय पर सही निर्णय तक पहुंचना इनके लिए आसान होता है। ऐसे लोग पहले किसी भी बात के हर पहलू को अच्छे से परखना सही समझते हैं। इनके अंदर जन्म से ही अपने विचारों को सही तरीके से पेश करने की क्षमता होती है।
स्क्वेयर या चौकोर दांत
कुछ लोगों के दांतों का आकार चौकोर या स्क्वेयर होता है। इनके दांतों की लंबाई और चौड़ाई दोनों समान होती है। इस तरह के व्यक्तित्व वाले लोग स्थिरता पसंद करते हैं और काफी भरोसेमंद होते हैं। ये लोग काफी व्यावहारिक होते हैं और इन्हें ज्यादा बोलने के बजाय किसी भी समस्या को सुलझाना ज्यादा पसंद होता है। ऐसे लोग पर्सनली और बिजनेस स्तर पर भी शानदार नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। लोगों के प्रति उनकी छवि ईमानदार और विश्वसनीय होती है।
ट्राइएंगल शेप या तिकोने दांत
कुछ लोगों के दांत तिकोने आकार के होते हैं, जिनका नुकीला हिस्सा मसूड़े की ओर जाता है। इस तरह के दांत वाले लोग बेहद क्रिएटिव होते हैं। ऐसे दांत वाले लोग आपको बहुत कम मिलेंगे। शायद यही कारण है इन लोगों को खूबसूरत माना जाता है। ऐसे लोग संगीत, लेखन, पेंटिंग और अलग-अलग कलाओं में रुचि रखने वाले होते हैं। जीवन के प्रति इनका दृष्टिकोण दूसरों से काफी अलग होता है और ये लोग अक्सर ही अपने आसपास मौजूद दुनिया में सुंदरता की तलाश कर लेते हैं।
ओवल या अंडाकार दांत
कुछ लोगों के दांत थोड़े लंबे और घुमावदार होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये स्वभाव से बेहद मिलनसार होते हैं। किसी भी माहौल में जल्दी से एडजस्ट हो जाते हैं। यही नहीं ये लोग अपनी लाइफ को आसानी से बैलेंस करना जानते हैं। खुले विचारों के धनी इन लोगों से लोगों को मिलना बहुत पसंद आता है। विपरीत परिस्थितियों में ये आसानी से सही निर्णय लेते हैं। समझदारी का यही रवैया इन्हें लोकप्रिय बनाता है।
छोटे दांत
कुछ लोगों के दांत छोटे-छोटे होते हैं। ये लोग थोड़े संकुचित स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग दूसरों के सामने जल्दी से नहीं खुल पाते। इन लोगों को अकेले जीवन जीना पसंद होता है। वहीं ये थोड़े से सेंसिटिव भी होते हैं, कई बार आप इन्हें छोटी-छोटी बातों पर दुखी होते हुए देख सकते हैं।
Updated on:
25 Sept 2023 06:16 pm
Published on:
25 Sept 2023 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
