
pet ki bimari
भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान पेट की बीमारी से परेशान है। लाख कोशिश करने के बाद भी लोग पेट की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आजकल के खानपान का सही न होना। शहर की डॉयटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव बताती है कि पेट के संक्रमण के प्रमुख कारण अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान हैं। मनुष्य के शरीर में आहार नली का हिस्सा है जो पेट से गुदा तक फैली होती है, क्षेत्र का अंतिम हिस्सा आंत में उस समय तक के लिए पचे हुए भोजन के अवशिष्ट पदार्थ जमा रहते हैं जब तक उसे मल के रूप में शरीर से निकाल नहीं दिया जाता। इसके अस्वस्थ होने का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर्स बताते है कि अगर हर 10 दिन में आंतों की सफाई कर लें तो शरीर की यह मशीन लगभग नई होकर अपना काम फिर से सही रुप से करने लगती है। हम जो भी खाते हैं फल, सब्ज़ी, अन्न, पानी वह सब हमारा शरीर बन जाते हैं। हमारे अद्भुत पेट मे उसका पाचन होकर वह शरीर की कोशिकाओं और अंगों का पोषण करते हुए नए शरीर का निर्माण करता है।
गर्म पानी में मिलाए ये 1 चीज
आंतों में जमी गंदगी को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको नींबू और पानी पीना चाहिए अगर आप ऐसा करते है तो आपको कभी भी पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपको ये सुबह सो कर जागने के बाद पीना है। ध्यान रहे कि नींबू पानी पीने के बाद में आपको कुछ भी नहीं खाना है। पानी को हल्का सा गुनगुना करने के बाद ही उसमें नींबू को मिलाएं। अगर आप एक हफ्ते तक ऐसा करते है तो आपके पेट में जमा कचरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा। साथ ही आपका खाना भी अच्छी तरह से पचेगा।
Published on:
08 Apr 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
