10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price: आम आदमी को राहत ,आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए अपने शहर की कीमतें

जानें प्रति लीटर का भाव.....

2 min read
Google source verification
petrol_diesel_price

petrol_diesel_price

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में (Government Oil Companies) कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते रविवार को पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी थी। हालांकि अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। नए रेट के अनुसार, आज लगातार तीसरा दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई तब्दीली नहीं हुई है।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए है. इसी के चलते आज भी भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.43 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। साथ ही तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, इंदौर में पेट्रोल 109.67 पैसे प्रति लीटर और डीजल 97.49 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बना हुआ है।

तो वहीं जबलपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.47 रुपये प्रति लीटर के रेट पर जा पहुंचा है. ग्वालियर में पेट्रोल 109.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.33 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।