5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार 13वें दिन राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम ...।

3 min read
Google source verification
03_petrol_diesel.png

petrol diesel price today

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 13वें दिन भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel ) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil 63 डॉलर प्रति बैरल पर ही स्थिर हैं। इससे उम्मीद जागने लगी है कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम घट सकते हैं। अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी।

तेरह दिन पहले पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 12 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 12 april 2021



































शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल

98.5889.13
इंदौर98.6789.23
उज्जैन

98.9589.49
जबलपुर98.6389.19
ग्वालियर98.5589.10

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city



































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली

90.5680.87
मुंबई96.9887.96
बेंगलुरु

93.5985.75
कोलकाता90.7783.75
चेन्नई92.5885.88

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal





























Date

Petrol ( / litre)
11 Apr 202198.56
10 Apr 2021

98.56
09 Apr 202198.56
08 Apr 2021

98.56
07 Apr 202198.56

26 बार बढ़ाई गई हैं कीमतें

मार्च में तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई थीं, लेकिन इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे. इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 26 दिन बढ़ाईं गई हैं।

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।