31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो पसंद की किसी औऱ लड़की की, रिश्ता किसी और से कराया, ऐसे सामने आया मामला

मैरिज ब्यूरो ने भी थाने में लड़कियों को परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 11, 2021

फोटो पसंद की किसी औऱ लड़की की, रिश्ता किसी और से कराया, ऐसे सामने आया मामला

फोटो पसंद की किसी औऱ लड़की की, रिश्ता किसी और से कराया, ऐसे सामने आया मामला

भोपाल. अशोकागार्डन थाना अंतर्गत एक मैरिज ब्यूरो संचालक पर शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित लड़के ने आरोप लगाया है कि मैरिज ब्यूरो संचालक ने जिस लड़की की फोटो दिखाई थी, उससे रिश्ता तय करवाने की बजाय किसी और लड़की से रिश्ता करवाना चाह रहा था। आपत्ति करने पर संचालक ने उसे वकील के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने का नोटिस भिजवा दिया। मैरिज ब्यूरो संचालक ने लड़की दिखाने के नाम पर युवक से 11 हजार रुपए लिए थे, जो अब वापस नहीं कर रहा है।

यह है पूरा मामला
राजगढ़ निवासी मनोज श्रीवास्तव एक रेस्टोरेंट में मैनेजमेंट का काम संभालते हैं। मैरिज ब्यूरो में शादी करने के लिए 21 जनवरी 2021 को संपर्क किया था। इसके लिए संचालक ने 1 हजार रुपए लिए थे। कुछ दिन बाद मनोज के वाट्सऐप पर संचालक द्वारा एक लड़की का फोटो भेजा गया, जो उन्हें पसंद आ गया।

वह अपने एक साथी के साथ लड़की से मिलने के लिए तय तारीख को भोपाल स्थित मैरिज ब्यूरो कार्यालय पहुंचे। यहां लड़की और उसके परिवार को बुलाया गया। लड़की को देखकर मनोज दंग रह गया। दरअसल, जिसकी फोटो उन्हें भेजी गई थी वह सामने बैठी लड़की से अलग थी। इस पर आपत्ति के बाद पीड़ित को एक दूसरी लड़की दिखाई गई।

मनोज ने दूसरी बार दिखाई गई लड़की को पसंद कर लिया और लड़की वाले भी तैयार हो गए। इसके बाद मिलने की तारीख तय हुई। जब मनोज ने लड़की वालों को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ दिन बाद बात हुई तो उन्होंने अगली तारीख पर आने का वायदा किया। डेढ़ महीने बाद मनोज ने मैरिज ब्यूरो फोन कर दूसरी बार तय हुए रिश्ते के सफल नहीं होने की शिकायत की।

इसके बाद मैरिज ब्यूरो की तरफ से एक नोटिस भेजा गया जिसमें आरोप लगाया गया कि मनोज अलग-अलग नंबर से महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित मनोज ने इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मैरिज ब्यूरो ने भी थाने में लड़कियों को परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।