5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध

कलेक्टर ने धारा 144 के तहत जारी किया आदेश, पालन न करने पर कार्रवाई  

2 min read
Google source verification
जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध

जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध

भोपाल. लंब समय से मूर्तियों के निर्माण को लेकर चल रही अटकलों पर जिला प्रशासन ने विराम लगाया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने प्लास्टर ऑफ पैरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगाते हुए गुरुवार को धारा-144 में आदेश जारी किया। गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव पर मूर्तियों को मिट्टी से बनाया जाएगा। अगर कोई मूर्तिकार या अन्य इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि एनजीटी ने तालाबों और छोटे जलाशयों में प्लास्टर ऑफ पैरिस से बढ़ते प्रदूषण के बाद पीओपी की मूर्तियों पर रोक लगा दी है।

चार साल पूर्व ऐसी ही सख्ती की थी
पीओपी की मूर्तियों को लेकर चार साल पहले भी रोक लगी थी। कई मूर्तिकारों ने मिट्टी से मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण देने की मांग की थी। कुछ ने मूर्ति को मजबूती देने के लिए मिट्टी बाहर से मंगाने के लिए भी अधिकारियों से मांग की थी। लेकिन इसके बाद कुछ नहीं हुआ। अब इस आदेश के जारी होने के बाद एक बार फिर से ये मांग उठ सकती है।

जन्माष्टमी पर अवकाश की मांग
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्यप्रदेश ने 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। यूनियंस के कोआर्डिनेटर वीके शर्मा , संयोजक संजीव सबलोक ने कहा कि अन्य राज्यों में भी बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 30 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया जा चुका है।

गुरु महर्षि पर अभद्र टिप्पणी से वाल्मिकी समाज में नाराजगी
शायर मुनव्वर राणा की ओर से महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ की गई टिप्पणी से वाल्मिकी समाज आहत है। वाल्मिकी महापंचायत ने नाराजगी जाहिर करते हुए राणा के खिलाफ शाहजहांनाबाद थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। साथ ही डीजीपी को ज्ञापन भी दिया है। महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा है कि हमनें एफआइआर दर्ज ताकि मुनव्वर राणा जैसा व्यक्ति गुरु वाल्मीकि की तुलना किसी तालिबानी से ना कर सके। साथ ही भविष्य में कोई भी व्यक्ति गुरु वाल्मीकि के विषय में गलत शब्दों का इस्तेमाल ना कर सके। इसके साथ साथ मुस्लिम समाज के प्रमुखों से भी आव्हान किया है कि वह मुनव्वर राणा जैसे लोगों के खिलाफ फतवा जारी करें। ज्ञापन देने के दौरान अमित झा, सुरेश कल्याणे, भगवानदास महाराज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।