24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदल दिए गए हैं कई सारी ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

सभी यात्री असुविधा से बचने के लिए बदले हुए प्लेटफॉर्म पर ही जाएं....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 22 Apr 2021, 2:37 PM IST

train_2.jpg

bhopal station

भोपाल। राजधानी भोपाल ( Bhopal) और हबीबगंज स्टेशन पर कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। इन गाड़ियों से जाने वाले सभी यात्री असुविधा से बचने के लिए बदले हुए प्लेटफॉर्म पर ही जाएं। भोपाल स्टेशन से गाड़ी संख्या 02183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल प्लेटफॉर्म 05 से, गाड़ी संख्या 04814 भोपाल-जोधपुर स्पेशल प्लेटफॉर्म-04 से छूटेगी। गाड़ी संख्या 00761/00763 रेनिगुंटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्लेटफॉर्म नम्बर- 4/5 से होकर गंतव्य को जाएगी। जानिए और किन ट्रेनों के बदले गए हैं प्लेटफॉर्म....

MUST READ: मिसाल: कोरोना संक्रमितों का इलाज करने MP से महाराष्ट्र पहुंची महिला डॉक्टर

हबीबगंज स्टेशन में भी बदले गए प्लेटफॉर्म

1- गाड़ी संख्या 02001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल प्लेटफॉर्म नम्बर-05 से छूटेगी एवं 02002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल पलटफॉर्म नम्बर-05 पर जाएगी।

2- गाड़ी संख्या-02155 हबीबगंज- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल प्लेटफॉर्म नम्बर 05 से छूटेगी।

3- प्लेटफॉर्म नम्बर 01 से होकर चलाई जा रही गाड़ी संख्या 02751 नांदेड़-जम्मूतवी स्पेशल, 09214 नागपुर-इंदौर स्पेशल, 02285 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो स्पेशल, 02269 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो स्पेशल 02121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ ए सी स्पेशल, 05030 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी स्पेशल प्लेटफॉर्म नम्बर- 2/3 से होकर चलाई जाएंगी।

4- 02062 जबलपुर हबीबगंज जन शताब्दी स्पेशल प्लेटफॉर्म नम्बर-2/3 पर जाएगी।