
पीएम मोदी ने इटारसी में जनता से मांगी माफी, फिर कहा- अब जब आया हूं तो खाली हाथ नहीं आया हूं
भोपाल.पीएम मोदी ने बुधवार को होशंगाबाद के इटारसी में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचे ही पीएम मोदी ने सबसे पहले यहां के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा- मुझे यहां फरवरी में रैली करने आना था लेकिन पाकिस्तान में पले आतंकवादियों ने पुलवामा में आंतकी घटना की। जिसके कारण मुझे यहां आने का दौरा रद्द करना पड़ा था। लेकिन अब जब आया हूं तो खाली हाथ नहीं आया हूं। हमारे देश के बहादुर जवानों ने आंतकियों को घर में घुसकर मारा है। मोदी ने लोगों से पूछा क्या आप सेना की कार्रवाई से खुश हैं।
आज मोदी के डर से दुआ मांग रहे हैं आंतक के आका
मोदी ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने उनके घर में घुसकर मारा है। भारतीय जवानों ने ऐसा घाव दिया है कि ना बताते बन रहा है औऱ ना ही कहते बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो आंतकी पाकिस्तान में खुलेआम ट्रनिंग लेते थे वो पताल में झुपने को मजबूर हैं। क्या ये डर अच्छा है या नहीं। साथियों आज मोदी के नाम से ही पाकिस्तान की नींद उठ गई है। मोदी को किसी तरह रोका जाया, मोदी को हटाया जाए इसके लिए आज आतंक के आका दुआ मांग रहे हैं। आपका प्यार मेरे सर आंखों पर मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मुझे इतना प्यार दिया। भाई बहनों हिन्दुस्तान की जनता कह रही है। पाकिस्तान और आतंक की पैरवी करने वाले कुछ भी कर लो आएगा तो....भौजूद भीड़ ने कहा कुछ भी कर लो आएगा तो मोदी ही।
मोदी की तरफ से जनता बैटिंग कर रही है
पीएम मोदी ने कहा- इस देश की जनता और मध्यप्रदेश की जनता पीएम मोदी की तरफ से बैटिंग कर रही है।
चार महीने में मप्र को तबाह कर दिया
मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों से ये कह कर वोट लिया था कि 10 दिन में 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर देंगे। वो 10 दिन कब पूरे होंगे, कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। ये लोग कह कर गए थे कि युवाओं को भत्ता देंगे। लेकिन उसका भी कोई अता-पता नहीं। मध्य प्रदेश को चार महीने में तबाह करके रख दिया।
मोदी ने रद्द किया था दौरा
मध्यप्रदेश के इटारसी में पीएम मोदी की 15 फरवरी को रैली होनी थी। मोदी की सभा से दो लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद और बैतूल को कवर करने की योजना थी। लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने अपना दौरा कैंसिल कर दिया था।
Published on:
02 May 2019 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
