9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के साथ साथ इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है पीएम मोदी, कोर कमेटी ने भेजा प्रस्ताव

जिले की कोर कामेटी ने यह प्रस्ताव पास कर के आगे भेजा...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 26, 2019

pm modi intolrance

pm modi intolrance

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के साथ साथ इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। इंदौर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया। बताया जा रहा है कि इंदौर जिले की कोर कमेटी ने यह प्रस्ताव पास कर के भेजा है। हांलाकि अभी तक इस बारे में किसी बीजेपी नेता का बयान समाने नहीं आया है।

राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के कर्जमाफी को लेकर मंगलवार को शिवराज अपने बयान में कहा, राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान हैं। राहुल ने ही कहा था कि दस दिन में कर्ज माफी हुई तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। ऐसा ही इस बार भी 72 हजार रुपए गरीबों को देने के मामले में बोल रहे हैं।

कांग्रेस पर शिवराज ने बोला हमला

शिवराज ने भोपाल सीट को लेकर कहा- हम भाजपा के कार्यकर्ता। कौन क्या करेगा इसका फैसला पार्टी करेगी। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा। भोपाल में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बताएंगे कि कांग्रेस सरकार के सारे वादे झूठे निकले हैं। शिवराज ने कहा कि गेंहू खरीदी हो हम इस पर नजर रखेंगे। धान खरीदी कांग्रेस सरकार ने ठीक से नहीं की, गेंहू में गडबड़ी नहीं होने देंगे।

अरुणा के नाम पर कांग्रेस में घमासान

कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान मच गया है। खंडवा में सोमवार को युवा कांग्रेस के सम्मेलन में पार्टी की गुटबाजी सामने आ गई। सम्मेलन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का नाम लिए बगैर खंडवा संसदीय क्षेत्र से बाहरी व्यक्ति को टिकट देने का विरोध हुआ।

बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने मीडिया से कहा कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। अरुण यादव को टिकट मिलता है तो कांग्रेस के लिए सीट निकालना मुश्किल है। वहींए निमाड़ खेड़ी से पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह ने कहा कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के वोटर को टिकट दिया जाए।