9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन रास्तों में जाने से बचें, पुलिस ने बंद कर दिए शहर के कई रास्ते

बसों के कारण कई रूटों पर डायवर्ट किया गया.....

2 min read
Google source verification
traffic_will_be_diverted_till_april_28.png

divert routes

भोपाल। लाल परेड ग्राउंड के आसपास सुबह 11 बजे तक जाम की स्थिति रही। लाल परेड ग्राउंड के सामने, पुलिस कंट्रोल रूम, जहांगीराबाद समेत कई इलाकों में घंटों लोग फंसे रहे। लाल परेड ग्राउंड में बने 3 वॉटर प्रूफ डोम से सुबह 7 बजे से ही कर्मचारी चुनाव सामग्री लेने पहुंच गए थे। 2160 पोलिंग बूथों के लिए 2160 कंट्रोल यूनिट, 4320 बैलेट यूनिट दी गई। चुनाव कराने के लिए 10 हजार कर्मचारियों को लेकर 500 बसें रवाना हुई। एक बस में 4 से 5 मतदान दल रवाना किए गए। बसों के कारण कई रूटों पर डायवर्ट किया गया। ज्यादातर बसें स्कूल-कॉलेजों की है। सिटी बसें भी अधिगृहीत की गई है। नागरिक आजको लाल परेड मैदान की ओर जाने से बचें, क्योंकि मतदान दलों की वापसी के लिए कई रास्ते पुलिस ने बंद कर दिए हैं। शाम पांच बजे के बाद देर रात मतदान दलों की वापसी तक रूट बदला रहेगा।

ऐसा रहेगा डायवर्जन

● डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात (जीप/कार) डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, जिन्सी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

● रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। टी.टी. नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चैराहा, मैंदा मिल, जिंसी धर्मकॉटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।

● भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पीएचक्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुए रोशनपुरा की ओर जाएंगे। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी. नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकॉटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चैराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

● अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश भी लालपरेड की ओर आने वाले मार्ग - डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।