
पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम घोषित : यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
भोपाल. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन्होंने पुलिस आरक्षक पद के लिए परीक्षा दी थी, वे नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर परिणाम देख सकते हैं, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा करीब ६ हजार पदों के लिए पुलिस आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की थी। जिसके परिणाम का युवाओं को इंतजार था।
यहां देखें- पुलिस आरक्षक परीक्षा परिणाम
जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षकों की 6 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण कर मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शनिवार को परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर दी है। जिसके परिणाम आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। पुलिस आरक्षकों के 7,500 अतिरिक्त पदों की भर्ती के लिए रूल बुक का अनुमोदन कर दिया गया है। 7,500 पुलिस आरक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और 50 प्रतिशत अंक शारीरिक परीक्षा के मापदण्ड और प्रावधान रूल बुक अनुमोदित रूल बुक में शामिल किए गए हैं। नवम्बर माह में ही उक्त पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों की भर्ती का विधिवत विज्ञापन जारी किया जाना तय किया गया है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के आरक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु चयन परीक्षा -2020 (ऑनलाईन परीक्षा) का आयोजन 08 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक मध्यप्रदेश के 13 शहरों में किया गया था तथा इसका परीक्षा परिणाम दिनांक 23.03.2022 को घोषित किया गया था। इसके आधार पर पुलिस विभाग के स्तर से द्वितीय चरण की कार्यवाही उपरांत अंतिम परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है.
Updated on:
12 Nov 2022 03:58 pm
Published on:
12 Nov 2022 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
