
भोपाल. मध्यप्रदेश में भले ही शराब की दुकानों और बार व रेस्टोरेंटों के लिए सरकार ने रात 12 बजे तक खुले होने की समय सीमा तय की है लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर तय समय सीमा के बाद भी शराब परोसी जा रही है। देर रात तक शराब परोसे जाने का एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। जहां शनिवार की रात दो बजे तक एक बार में शराब के जाम छलकाए जा रहे थे। बार में हो रहे शोर-शराबे से परेशान जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने रात को करीब पौने दो बजे बार पर छापा मारा। मामला शहर के रातीबड़ इलाके का है जहां शनिवार की रात करीब दो बजे पुलिस ने छापेमारी की।
जाम छलकाते मिले युवक-युवतियां
जानकारी के मुताबिक रातीबड़ थाना इलाके के नीलबड़ में किंग यूनियन नाम का बार है। शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बार में शराब परोसी जा ही है। पुलिस रात के करीब 1.40 मिनिट पर बार में पहुंची तो बार खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि बार में लड़के लड़कियां शराब पी रहे थे। जाम छलकाए जाने के साथ ही तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। नशे में मदहोश युवक-युवतियां बार में मौजूद थे।
पुलिस ने सिर्फ धारा 188 के तहत की कार्रवाई
पुलिस ने बार के मैनेजर के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बार से कुछ जब्त नहीं किया गया है। लेकिन देर रात तक बार के खुले होने और लोगों की सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर भी बार खुला हुआ था जबकि भोपाल में बार और रेस्टोरेंट के बंद होने का समय रात 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
देखें वीडियो- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पानी में भूगर्भीय हलचल का वीडियो
Published on:
07 Mar 2021 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
