script

भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर की एंट्री पर गर्माई सियासत, BJP बोली- मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है!

locationभोपालPublished: Dec 01, 2022 04:13:27 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है।

News

भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर की एंट्री पर गर्माई सियासत, BJP बोली- मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है!

भोपाल. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।


कश्मीर फाइल्स पर इजराइली निर्माता का साथ देने वाली भारत ‘जोड़’ रही है- कोठारी

https://twitter.com/RahulKothariBJP/status/1598172134840602624?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा नेता और प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि, जो स्वरा भास्कर कल कश्मीर फाइल्स का विरोध कर इजराइली फिल्म निर्माता का साथ निभा रही थी, वो आज राहुल के साथ भारत ‘जोड़’ रही है। उन्होंने आगे लिखा कि, अर्बन नक्सल सोच को मध्य प्रदेश की फिजा खराब करने नहीं दिया जाएगा।

News

भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, #BharatJodoYatra की क्रोनोलॉजी समझिए। पहले पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला निर्देशक बना, फिर यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और अब पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाली स्वरा भास्कर की सहभागिता, मतलब साफ है, एजेंडा ‘पाक’ है!

 

यह भी पढ़ें- सड़क पर शराब की लूट : आबकारी टीम से भागते हुए तस्करों की कार से भिड़ंत, सड़क पर बोतलें गिरीं तो लूटने आ गई भीड़


भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा- मिश्रा

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर गर्माई सियासत के बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि, ‘राहुल जी आपकी भारत जोड़ो यात्रा गजब की है, जिसमें टुकड़े टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि, यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।’

 

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

https://youtu.be/BLa9lMbBswA

ट्रेंडिंग वीडियो