सोशल मीडिया पर सचिन सूर्यवंशी नाम के पेज से धमकी दी गई है। पोस्ट में लिखा है- 'मैं कल मसूद को मार दूंगा।' देशहित में मरना मारना पसंद है मुझे, जो भी नरसंहार हुआ है, उसके लिए देशद्रोहियों को मारूंगा जो सपोर्ट कर रहे हैं।' साथ ही, पोस्ट में आगे सवाल किया गया है कि, 'मुझे जेल से छुड़ाने की जिम्मेदारी कौन लेगा?' खास बात ये है कि, इस दूषित मानसिकता से भरे पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स भी किए है। एक यूजर ने लिखा है- 'भाई करो छुड़वा मैं लूगा।' एक अन्य कमेंट में 'जय श्रीराम' लिखा है।