मामला सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने धमकी देने वाले के खिलाफ शाहजहानाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। हालांकि, धमकी में सिर्फ 'मसूद' शब्द का उल्लेख है। लेकिन, किस मसूद को धमकी दी गई है, इसका उल्लेख नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में कुछ ही देर में राजनीति भी गरमा गई है। क्योंकि, सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपी की तस्वीरें भोपाल की ही हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ वायरल हो रही हैं।