5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ के कृष्ण अवतार से मध्य प्रदेश में शुरु हुई सियासी ‘महाभारत’

कमलनाथ के कृष्ण 'अवतार' वाले पोस्टर से मध्य प्रदेश में शुरु हुई 'महाभारत'। पोस्टर में सीएम शिवराज को बताया 'कंस मामा'। भाजपा ने हमलावर होते हुए कहा- ये हिंदू धर्म का अपमान है। कांग्रेस ने जवाब में कहा- भाजपा नेता जूता पहनकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
News

कमलनाथ के कृष्ण अवतार से मध्य प्रदेश में शुरु हुई सियासी 'महाभारत'

भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने सूबे की राजनीति में 'महाभारत' शुरू कर दी है। मामला ये है कि, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ को कृष्ण अवतार में दिखाया गया है। हालांकि, बड़ा विवाद ये नहीं कि, कमलनाथ कृष्ण अवतार में है। विवाद इस बात पर खड़ा हुआ है कि, पोस्टर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'कंस मामा' के रूप में दर्शाया गया है। इसपर बीजेपी की ओर से आग बबूला होते हुए कहा गया है कि, कांग्रेस ने ये हिंदू धर्म का अपमान किया है। बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि, प्रदेश की स्थिति के अनुसार ही पोस्टर चित्रित किया गया है। तो वहीं, ये भी कहा गया है कि, खुद (बीजेपी) नेता जूता पहनकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं और अपमान का आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं।

हालांकि, पोस्टर पर विवाद बढ़ा, तो कांग्रेस ने बुधवार को इस पोस्टर को हटवा दिया है। कांग्रेस के सूत्रों की मानें, तो पता चला है कि, इस तरह के पोस्टर पर खुद कमलनाथ ने भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, इस तरह का पोस्टर लगाने पर कांग्रेस के दो नेताओं, जिनमें एक शहरयार खान और दूसरे स्वदेश शर्मा के खिलाफ पार्टी स्तर पर एक्शन भी हो सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- 19 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालिक है महिला सरपंच, रजिस्ट्रियों के पन्ने पलटते-पलटते थक गए अफसर

कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वहीं, इस मामले पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता शहरयार खान ने कहा है कि, जब धरती पर पाप बढ़ते हैं, तो भगवान किसी को भेजते हैं। कमलनाथ तो विकास पुरुष हैं। छिंदवाड़ा मॉडल प्रदेशभर के लिये विकास का आदर्श है। जबकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लिये कुछ खास कार्य नहीं किया है।

गृहमंत्री बोले- धर्म का मखौल उड़ा रही कांग्रेस

कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। पोस्टर सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने धर्म का मखौल उड़ाने का पूरा मन बना लिया है। पहले सोनिया गांधी को दुर्गा बना दिया और अब कमलनाथ कृष्ण बने हुए हैं। इससे मूल राष्ट्रवाद और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। महान भारत को ये बदनाम भारत बोलते हैं। कांग्रेस की इसी सोच को अब जनता भी समझ रही है।

यहां सड़क ही हो गई दिवंगत, लोगों ने दी श्रद्धांजलि - देखें Video