2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह 6 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषित रही शहर की हवा, 300 पार पहुंचा एक्यूआई

ठंड में सुबह के समय नीचे बैठ रहे बारीक कण, बढ़ रहा प्रदूषण

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Nov 29, 2019

सर्दी का पहला कोहरा

नागौर सर्दी के पहले कोहरे के साथ ही तापमान में आई गिरावट गर्म कपडे निकले बाहर

भोपाल. शहर में गुरुवार सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। सुबह छह बजे एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) का स्तर 300 के पार पहुंच गया। हालांकि इसके बाद दिन चढऩे के साथ इसमें कमी हुई और एक्यूआई 300 के नीचे आ गया। दरअसल टीटी नगर में बडे पैमाने पर हो निर्माण कार्यों के चलते धूल उड़ रही है। ठंड के मौसम में सुबह के वक्त यह धूल नीचे बैठती है जिसके चलते प्रदूषण का स्तर बेहद ज्यादा दर्ज किया गया।

सुबह की जिस हवा को हम सबसे साफ मानते हैं शहर में इन दिनों उसी समय हवा सबसे प्रदूषित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा प्रदूषण सुबह दर्ज किया गया। टीटी नगर में लगे रियल टाइम मॉनीटरिंग सेंसर के अनुसार सुबह पांच बजे एक्यूआई 299 था जो छह बजे बढ़कर 301 पर पहुंच गया। 300 के पार की स्थिति सबसे खराब मानी जाती है। सुबह सात बजे यह 300 तो आठ बजे 299 पर आकर यह 10 बजे तक इसी स्तर पर पर बना रहा। इसके बाद धूप चढऩे के साथ इसमें धीरे-धीरे कमी आई। रात नौ बजे यह 251 पर बना हुआ था। मॉनीटरिंग के अनुसार पिछले 24 घंटे में पीएम 2.5 -368 तो पीएम 10 पार्टिकल 419 के स्तर तक पहुंचे।


12 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

भोपाल
निगम अमले द्वारा शहर में प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। गुरुवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने ईंटखेड़ी रोड अरवलिया रोड स्थित गिरीराज ट्रांसपोर्ट पर छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 12 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। निगम आयुक्त विजय दत्ता के निर्देश पर की गई कार्रवाई का अपर आयुक्त राजेश राठौड ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निगम अमले की सराहना की। कार्रवाई प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण, मो.शाहब खान, मो.कासिफ व महेश गौहर ने अमले के साथ कार्रवाई की।

गंदगी फैलाने व अतिक्रमण के दो मामलों में 10 हजार जुर्माना

नगर निगम भोपाल द्वारा शहर में गंदगी फैलाकर एवं अतिक्रमण कर साफ - सफ ाई व्यवस्था व आवाजाही में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गुरुवार को जोन 15 के तहत वार्ड 66 में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाया। अतिक्रमणकर्ता से पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एक अन्य मामले में खुले में सीवेज बहाने पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने संबंधित भवन स्वामी से 05 हजार रुपए फाइन किया।