
Post office mobile - Give you one lakh rupees
रोहित वर्मा
भोपाल. यदि आप इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक के खाताधारक है और आपको अपने घर पर ही पैसे मंगवाना है तो डाकिया यह काम कर देगा लेकिन पैसा लेने के पहले डाकिया के हाथ में जो मोबाइल होगा उसमें अंगूठा लगाने के साथ ही आवाज आएगी ... क्या आपको 100 रुपए दे दें। यदि आप हां करते हैं तो दोबारा आपका अंगूठा लगवाया जाएगा। इस प्रक्रिया के तुरंत बाद डाकिया आपको पैसे दे देगा।
हाल ही में इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शुरुआत हुई है। इस बैंक सामान्य बचत खाता और चालू खाता खुलवाया जा सकता है। अन्य बैंकों की तरह इस बैंक में बचत खाता पर 4 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा। इस बैंक में का एक लाभकारी पक्ष यह भी है कि डाकिया आपके गांव में पहुंचकर पैसा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर पर फोन करना है। फोन करने के बाद डाकिया आपके पास आएगा और अंगूठा लगवाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर आपको मांगी गई राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
मध्यप्रदेश में बैंक का नेटवर्क1 सितंबर से लेकर 5 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न डाकघरों के माध्यम से 51262 खाते खुल चुके हैं। प्रदेश में 42 इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक की शाखाएं जिला स्तरीय डाकघरों में बनाई गई है जो कि आइपीपीबी से संबंधित बैक ऑफिस में कार्य कर रही है। इसमें भोपाल में टीटी नगर, उज्जैन एवं इंदौर की शाखाओं में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही 40 मुख्य डाकघर, 45 उप डाकघर एवं 125 शाखा डाकघरों में बैंक का काम शुरू हो गया है।
डाकिया की रिस्कडाक विभाग से पैसा लेकर चलने पर डाकिया की रिस्क भी रहेगी। चूंकि योजना में अधिकतम एक लाख रुपए जमा कर सकते हैं और खाताधारक के मांगने पर इतना ही पैसा ग्राहक को घर पहुंचकर दिया भी जा सकता है। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि अभी योजना की शुरुआत है। धीरे-धीरे इस व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।
फोन पर आप जितने पैसे की डिमांड करेंगे, डाकिया आपको मोबाइल पर अंगूठा लगवाकर उतने पैसे दे देगा। इस बैंक की यह बड़ी खासियत है। प्रदेश में खातों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एके गुप्ता, सहायक निदेशक, डाक सेवाएं (आइपीबी)
Published on:
6 Sep 2018, 4:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.