कैबिनेट बैठक में हुई थी बहस
हाल ही में खबरें आई थीं कि सिंधिया खेमे के मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर और कमलनाथ खेमे के मंत्री सुखदेव पांसे के बीच कैबिनेट बैठक में बहस की खबरें आईं थी। प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा था कि मुख्यमंत्री हमारी बात नहीं सुनते हैं। वहीं, सिंधिया खेमे के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी आरोप लगा चुकी हैं कि उनके विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोर में एक तलसीलदार को निलंबित करने का निर्देश कलेक्टर को दिया था। जिसके बाद कलेक्टर ने कहा था कि तहसीलदार को निलंबित करने का अधिकार मेरे पास नहीं बल्कि राज्य सरकार के पास है।