सीहोर. सीहोर जिले के कलेक्टर ( IAS ) अजय गुप्ता ने प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ( Govind Singh Rajput ) के निर्देश को मामने से इंकार कर दिया है। कलेक्टर अजय गुप्ता ने कहा- तहसीलदार को निलंबित करने का अधिकार राज्य शासन को है। मंत्री जी चाहें तो इस संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व को कार्यवाही के लिए लिख सकते हैं। उन्होंने तहसीलदार को निलंबित करने से इंकार कर दिया है।