29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: MP में प्री मानसून की दस्तक! कई जिलों में हुई बारिश

MP में प्री मानसून की दस्तक! कई जिलों में हुई बारिश...

4 min read
Google source verification
MP pre monsoon 2018

MP में प्री मानसून की दस्तक! कई जिलों में हुई बारिश

भोपाल। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है कि मध्य प्रदेश में भी प्री मानसून ने दस्तक दे दी है! इसी के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ स्थानों पर आंधी चलने से भी गर्मी में कमी महसूस की गई। मुख्य रूप से भोपाल, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट समेत कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

वहीं धूलभरी तेज आंधी के चलते छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्री मानसून की बारिश है। केरल तक पहुंचे मानसून की रफ्तार हालात के अनुकूल बनी हुई है।

मौसम के तेवर को देखते हुए मौसम के कुछ जानकारों का दावा है कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले हफ्ते में या उसके आसपास पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो यह करीब 5 साल बाद होगा। इससे पहले 2013 में मानसून ने तय समय से पहले प्रदेश में दस्तक दी थी।

जानिये कहां क्या बने हालात:
प्री मानसून के चलते मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ आंधी भी आई। जिसके चलते कई जगह परेशानी का सामना तो करना पड़ा, लेकिन लोगों ने बारिश के आने से चेन की सांस ली।

आंधी ने किया परेशान...
सीएम शिवराज सिंह चौहान का छिंदवाड़ा में कार्यक्रम धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की वजह से निरस्त कर दिया गया। उन्हें वहां अमरबाड़ा में तेंदुपत्ता संग्राहक सम्मेलन में शामिल होना था। कार्यक्रम की सारी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन तेज आंधी व तूफान से टेंट और तंबू उखड़कर उड़ गए।

इसके चलते कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। छिंदवाडा कलेक्टर वेद प्रकाश ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की पुष्टि की है।

तेज आंधी के साथ बारिश...
वहीं 50 मिनट तक तेज आंधी के साथ बैतूल में जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन पेड़ गिरे और आंधी से छप्पर भी उड़ गए। बाजार में तेज आंधी चलने की वजह से आजाद वार्ड के एक मकान पर वर्षों पुराना बड़ा नीम का पेड़ गिर गया। इससे मकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया।

वहीं इसके अलावा बारिश के चलते बैतूल कृषि उपज मंडी में शेड के बाहर रखा अनाज भीग गया। हड़ताल के चलते एक तरफ आज ज्यादा किसानों ने मंडियों का रुख नहीं किया वहीं जो अनाज पहले से मंडियों में रखा था वो खराब हो गया। अचानक हुई बारिश के कारण मंडी में अफरातफरी मच गई। जो किसान और व्यापारी मंडी में मौजूद थे वे अपने अनाज को भीगने से बचाने के लिए जद्दोजहद में जुट गए। बावजूद इसके किसानों का अनाज गीला हो गया।

नौतपा के आखिरी दिन पड़ीं प्री-मानसून फुहारें :
नौ तपा के आखिरी दिन शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के कई इलाकों में प्री मानसून फुहारें पड़ीं। शहर में शनिवार सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर 12.30 बजे के बाद तीखी धूप निकल आई। तीन बजे के बाद फिर बादल छा गए।

यहां हुई हल्की बारिश...
इसके बाद न्यू मार्केट, रोशनपुरा, अरेरा हिल्स, एमपी नगर, रोशनपुरा, चार इमली, शाहपुरा, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, साकेत नगर, रचना नगर, सुभाष नगर, जिंसी, कोहेफिजा, कलेक्टोरेट, शाहजहांनाबाद, लालघाटी, अवधपुरी, अयोध्या बाइपास, कोलार, बैरागढ़, भेल टाउनशिप, नीलबड़, रातीबड़ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

कहीं- कहीं तेज फुहारें भी पड़ीं। इस वजह से मौसम में ठंडक भी घुली। मौसम के तेवर बदलते ही दिन का तापमान भी करीब 1 डिग्री लुढ़क गया। भीषण गर्मी से तप रही राजधानी में दिन पारा 20 दिन बाद 42 डिग्री से नीचे आया। रात के तापमान में भी करीब एक डिग्री की गिरावट हुई।

इसलिए पड़ीं फुहारें
मौसम के जानकारो के अनुसार मानसून धीरे- धीरे आगे बढ़ रहा है। इस वजह से निचले और मध्यम स्तर के वातावरण में नमी भी बढ़ी है। तापमान पहले से ही ज्यादा था। नमी आैर तपिश दोनों के मिलने से प्री मानसून फुहारें पड़ीं।
वहीं इस दौरान चली तेज हवा से एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाॅल का हिस्सा भरभराकर गिर गई। एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का करीब 10 फीट चौड़ा हिस्सा एप्रोच लाइटिंग सिस्टम के पास का है।

ये है पूर्वानुमान
मौसम के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी होगी। प्रदेश में लू के हालात भी नहीं बनेंगे। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकता है। जबकि कुछ जानकारों के अनुसार मानसून आधे रास्ते के बाद भटकने का डर भी बना हुआ है, ऐसे में मानसून जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आएगा।

पूर्व में 13 जून को प्रदेश में मानसून आने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल में पिछले 2 दिन से तापमान 43 डिग्री से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को भी राजधानी के मौसम में बदलाव आया। यहां तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, आसमान में बादल छाए रहे।

ये रहेगा आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम का हाल...
- रविवार यानि 03 जून को आसमान में हल्के बाद छाए रहने के साथ ही बिजली भी चमक सकती है। जबकि इस दिन तापमान न्यूनतम तापमान 28 व अधिकतम तापमान 42 रहने की संभावना है। वहीं इस दिन कई जगह हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही आसमान में बाद छाए रहने की भी संभावना है।

- सोमवार यानि 04 जून को भी मौसम काफी हद तक रविवार जैसा ही रहेगा। इसके साथ ही तापमान भी 42 से 28 के बीच ही रहने का अनुमान है। कुछ जगह बारिश होने के साथ ही आसमान में बादल रहेंगे।

- मंगलवार यानि 05 जून के दिन भोपाल के आसमान में बादल रहने के साथ ही शाम के समय बिजली भी चमकेगी! इस दिन भी अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूतम 28 डिग्री के आसपास ही रहेगा। कहीं कहीं तेज बारिश का अनुमान है।

- बुधवार यानि 06 जून को मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा। जिसके चलते इस दिन आसमान में सूरज और बादलों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। जबकि इस दौरान बाद कई जगह गरजेंगे। इस दिन जहां न्यूनतम तापमान में गिरवट आएगी, वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। प्रदेश में कुछ जगह गरज के साथ बारिश हो सकती है।

- गुरुवार यानि 7 जून को भी मौसम का हाल काफी हद तक बुधवार के समान ही रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे जो तापमान को 06 जून के समान ही रखेंगे। आसमान में बादल रहेंगे पर पानी बहुत कम जगहों पर ही गिरेगा।

Story Loader