scriptPreparation for strict action hookah lounge Bill coming in cabinet | हुक्का लाउंज पर कड़े एक्शन की तैयारी : कैबिनेट में आ रहा है बिल, सचालन को माना अपराध | Patrika News

हुक्का लाउंज पर कड़े एक्शन की तैयारी : कैबिनेट में आ रहा है बिल, सचालन को माना अपराध

locationभोपालPublished: Dec 11, 2022 02:01:58 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

मध्य प्रदेश में सभी हुक्का बार बंद होंगे। इसके लिए सरकार ने पहली बार बिल तैयार किया है। सरकार ने हुक्का बार चलाने को अपराध माना है।

News
हुक्का लाउंज पर कड़े एक्शन की तैयारी : कैबिनेट में आ रहा है बिल, सचालन को माना अपराध

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सामाजिक बुराई हुक्का बार (लाउंज) के खिलाफ एक बार फिर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार की तैयारी के अनुसार, अब मध्य प्रदेश में सभी हुक्का बार बंद होंगे। इसके लिए सरकार ने पहली बार बिल तैयार किया है। सरकार ने हुक्का बार चलाने को अपराध माना है। आपको बता दें कि, बीते दिनों सरकार द्वारा बंद कराए गए हुक्का लाउंज के आदेश को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश सरकार इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कदम उठाने जा रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.