3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद भवन : मोहिनी अट्टम और भरतनाट्यम की प्रस्तुति

'पद्म' से की कार्तिकेय पूजा... कविता शाजी और उनके 25 शिष्यों ने नृत्य नाटिका से सभी का मन मोहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:47 PM IST

dance

भोपाल। कीर्ति बैले एंड परफॉर्मिंग आट्र्स के द्वारा कोरियोग्राफर स्व. प्रभात गांगुली की स्मृति में शहीद भवन में सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिन श्रीलयम नाट्य कला समिति द्वारा मोहिनी अट्टम और भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गई। 'नृत्यधारा में नाट्यश्री शाजी, कलामंडल कविता शाजी और उनके 25 शिष्यों ने नृत्य नाटिका से सभी का मन मोह लिया। 'नृत्यधारा की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद रामायण के जटायु मोक्ष पर शानदार डांस फार्म पेश किया गया।

25 मिनट के इस डांस को समिति के सदस्यों ने अपने घुंघरुओं की झनकार से मनोरम बनाया। अगली कड़ी में शिव स्तुति महादेव शिवशम्भू... पर नाट्य श्री शाजी और उनके 6 शिष्यों द्वारा दिल को छूने वाली प्रस्तुति दी गई। वहीं ओरिजनल भरतनाट्यम डांस फार्म 'पद्म में कार्तिकेय के मयूर आसन और कार्तिकेय पूजा को नृत्य नाटिका के रूप में दर्शाया गया। भरतनाट्यम और मोहिनी अट्टम की प्रस्तुति की अगली कड़ी में शाजी द्वारा ऊं हीं क्लीं.. पर भद्रकाली नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। वहीं कृष्ण गोपी की रास लीला को भी दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में भरनाट्यम और मोहिनी अट्टम की जुगलबंदी ने दर्शकों का मनोरंजन किया किया।

छात्रों और शिक्षकों ने किया श्रमदान

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे तालाब गहरीकरण अभियान 2018 के तृतीय दिवस में विक्रमादित्य कालेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने श्रमदान दिया। श्रमदान स्थल पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास, भोपाल कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े एवं अपर कलेक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. दीपिका सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भोपाल की जीवन रेखा बड़े तालाब का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। हमें जल संकट से निपटने के लिए बारिश का पानी सहेजने की व्यवस्था करना आवश्यक है। हमें जल संकट से निपटने के लिए बारिश का पानी सहेजने की व्यवस्था करना आवश्यक है।