19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महाराज’ के गढ़ में ‘महारानी’ का अंदाज: प्रियदर्शनी ने खेला बैडमिंटन: कहा- मेरे पति सबसे अच्छे नेता

'महाराज' के गढ़ में 'महारानी' का अंदाज: प्रियदर्शनी ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: कहा- मेरे पति सबसे अच्छे नेता

2 min read
Google source verification
priyadarshini raje

'महाराज' के गढ़ में 'महारानी' का अंदाज: प्रियदर्शनी ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: कहा- मेरे पति देश के सबसे अच्छा नेता

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी को प्रभार सौंपा है इसके साथ ही उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने उनके संसदीय सीट की कमान संभाल ली है। प्रियदर्शनी राजे सोमवार से 9 दिवसीय यात्रा पर गुना-शिवपुरी संसदीय सीट के दौरे पर हैं। हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य की जगह उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी को गुना-शिवपुरी से चुनाव लड़वाने की मांग की थी। इस मांग के बाद प्रियदर्शनी पहली बार यहां पहुंची हैं।

महिलाओं से किया संवाद
शिवपुरी में प्रियदर्शनी ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान कई महिलाओं ने प्रियदर्शनी राजे सिंधिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग की। महिलाओं ने कहा प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को गुना-शिवपुरी से चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि एक महिला दूसरी महिला को अच्छे से समझती है। महिलाओं ने कहा, महाराज ग्वालियर संसदीय सीट से चुनाव लड़ें और आपको यहां से चुनाव लड़ना चाहिए।


महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील
प्रियदर्शिनी राजे ने महिला सम्मेलन में आईं महिलाओं से उनकी टेबलों पर जाकर सीधी बात की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। जब महिलाएं ज्यादा मतदान करने जाएंगी तो दिल्ली तक उनकी बात सुनी जाएगी। सम्मेलन के बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि महिलाएं चुनाव लड़ने की मांग कर रही हैं। तो उन्होंने कहा- उनकी डिमांड अपनी जगह है लेकिन महाराज (ज्योतिरादित्य) आपके हैं और रहेंगे। वह इस क्षेत्र के लिए दिल से काम कर रहे हैं।

बच्चों के साथ खेलीं बैडमिंटन और टेबल टेनिस
महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रियदर्शनी राजे शिवपुरी क्लब गयीं। वहां बच्चों के साथ पहले टेबल टेनिस खेला और फिर उसके बाद वो बैडमिंटन कोर्ट पहुंची। यहां प्रियदर्शिनी राजे खुद को रोक नहीं पायीं और बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला और कई शॉट्स लगाए।

महाराज दोनों सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव
मीडिया से बात करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा- गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, महाराज दोनों सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। उनमें बहुत एनर्जी है। उन्होंने कहा, 'महाराज' के पास इतनी एनर्जी है कि क्या पता वो दोनों सीट से चुनाव लड़ें। इस दौरान उन्होंने अपने पति को देश का सबसे अच्छा नेता बताया।