
'महाराज' के गढ़ में प्रियदर्शनी राजे का चुनावी मैनेजमेंट, क्या राजनीति में खरी उतरेंगी 'महारानी'
भोपाल. ग्वालियर संसदीय सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट के चुनावी परिणाम भले ही भाजपा के पक्ष में रहते हों पर यहां दबदबा सिंधिया राजघराने का ही रहा है। सिंधिया राजघराने की तीसरी पीढ़ी ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में सियासत में सक्रिय हैं। देश में राजशाही जाने के बाद से यही एक राज परिवार है जो केन्द्र और राज्य की सियासत में एक बड़ा रूतबा रखता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज भी ग्वालियर की जनता महाराज और श्रीमंत कहकर संबोधित करती है। श्रीमंत और महाराज कहने को लेकर कई बार राजनीति भी हुई पर यहां कि जनता ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्योतिरादित्य कहने की बजाय महाराज और श्रीमंत कहकर ही संबोधित करती है।
पार्टी के महासचिव बनाए जाने के बाद यूपी में सक्रिय
ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें पश्चिमी यूपी का प्रभार दिया गया है। सिंधिया इन दिनों पश्चिमी यूपी में सक्रिय हैं ऐसे में उनकी खुद की संसदीय सीट की जिम्मेदारी उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे संधिया ने संभाल ली है। सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से पांचवी बार सासंद हैं। इससे पहले उनके पिता माधव राव सिंधिया भी इसी सीट से चुनाव लड़ते थे। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया सक्रिय राजनीति से दूर रहती हैं पर पति की संसदीय सीट पर वो हमेशा सक्रिय रहती हैं। कहा जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रियदर्शनी अपने हाथों में रखती हैं और हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान पति के लिए कैंपेन करती नजर आती हैं।
वडोदरा की राजकुमारी थी प्रियदर्शनी
ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 1994 में प्रियदर्शिनी के साथ हुई थी। वो गुजरात के वडोदरा राजपरिवार के कुमार संग्रामसिंह गायकवाड़ और रानी आशा राजे गायकवाड़ की बेटी थीं। रानी आशा राजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं। अब वह ग्वालियर की महारानी हैं। ग्वालियर राजघराने में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, उनकी दो बेटियां वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे सिंधिया सक्रिय राजनीति में हैं तो अब प्रियदर्शनी राजे के भी सियासत में एंट्री की अटकलें तेज हो रही हैं। हालांकि खुद प्रियदर्शनी राजे यह कह चुकी हैं कि महाराज इतने सक्षम हैं कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।
माधवराव की मौत के बाद आया बदलाव
माधवराव सिंधिया के निधन के बाद सिंधिया परिवार से जुड़े लोगों की जिंदगी में बहुत बदलाव आया। जानकारों का कहना है कि पहले जहां उनके बारे में छपने वाली खबरें उनके स्टाइल और उनकी खूबसूरती पर होती थीं, अब ये धीरे-धीरे उनके पॉलिटिकल जीवन को लेकर आने लगी हैं। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को फेमिना ने भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।
महारानी का अलग अंदाज
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके चुनाव लड़ने की भी खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सिंधिया गुना या ग्वालियर किसी एक सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन प्रियदर्शनीय राजे गुना-शिवपुरी के नौ दिवसीय दौर पर हैं। अपने पति सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र के दौरे पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। बुधवार को जब वो शिवपुरी के पीजी कॉलेज पहुंची तो मंच की सीढ़ियों पर ही बैठ गईं। और यूथ ने उनके सामने गाने भी गाए, जिसका प्रियदर्शनी ने वीडियो भी बनाया। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको भी राजनीति में दिलचस्पी रखनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आपको ऐसा नेता चुनना चाहिए, जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे।
कभी चाट खाया तो कभी खेला बैडमिंटन
प्रियदर्शनी राजे इस दौरे में संसदीय सीट की हर विधानसभा में महिलाओं से मिल रही हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने महिलाओं से जाकर मुलाकात की और कहा- महाराज आपके अपने हैं और आपके हर काम को पूरा करेंगे। वहीं, उन्होंने छात्रों के साथ टेबिल टेनिस और बैडमिंटन भी खेला। जबकि महिलाओं के साथ शिवपुरी का दौरा किया तो उन्होंने एक होटल में बैठकर वहां की फेमस चाट खाई।
Published on:
21 Feb 2019 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
