6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छवि भारद्वाज को हटाकर प्रियंका दास को सौंपा भोपाल नगर निगम का जिम्मा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे में आदिवासी के घर शौचालय नहीं मिलने से हुई किरकिरी के बाद भोपाल नगर निगम की कमिश्नर छवि भारद्वाज को हटा दिया गया

2 min read
Google source verification
new commissioner of Bhopal municipal corporation, bmc, new commissioner of bhopal municipal corporation

new commissioner of Bhopal municipal corporation, bmc, new commissioner of bhopal municipal corporation

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे में आदिवासी के घर शौचालय नहीं मिलने से हुई किरकिरी के बाद भोपाल नगर निगम की कमिश्नर छवि भारद्वाज को हटा दिया गया है। उनकी जगह टीकमगढ़ कलेक्टर प्रियंका दास नई कमिश्नर होंगी। अमित शाह सेवनियां गौंड में जिस आदिवासी के घर भोजन करने गए थे, उसके घर शौचालय नहीं मिला। इसकी मीडिया में खबर आने के बाद सरकार की जमकर किरकिरी हुई। छवि नगर निगम में महापौर से टकराव और डीजल घोटाले को लेकर भी विवादों में रहीं। जारी आदेश में छवि को पर्यटन निगम की एमडी बनाया गया है। छवि के अलावा सरकार ने चार अन्य आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी भी बदल दी है।

बतौर निगमायुक्त छवि भारद्वाज ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सुधार की काफी कोशिशें कीं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। भारद्वाज से उम्मीद थी कि वे आते ही निगम की दशा सुधारने कड़े कदम उठाएंगी और अपनी छवि के अनुसार काम करेंगी, पर ऐसा नहीं दिखा। हाल में डीजल व परिवहन घोटाला सामने आने से प्रदेशभर में निगम की किरकिरी हुई। इनमें बड़े अफसरों पर करवाई होती तो निगम की छवि को लाभ होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दास के सामने चुनौतियां

नवागत निगमायुक्त प्रियंका दास के सामने भोपाल में कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम में फैला भ्रष्टाचार है। पेट्रोल पंप और परिवहन का मामला सामने आने के साथ ही झील संरक्षण, सिविल और भवन अनुज्ञा शाखा का भ्रष्टाचार सामने लाना जरूरी है। निगम की आय बढ़ाने के साथ ही सफाई मामले में नंबर 2 शहर की छवि बनाए रखना बड़ा काम है। राजधानी होने के नाते रसूखदारों से निपटते हुए अतिक्रमण, अवैध निर्माणों और अवैध होर्डिंग्स पर काबू पाना बड़ी चुनौतियां है।

जानें किसको दी क्या नई जिम्मेदारी

नगर निगम आयुक्त भोपाल छवि भारद्वाज को पर्यटन विकास निगम में एमडी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं टीकमगढ़ की कलेक्टर प्रियंका दास को नगर निगम भोपाल में आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। मध्यप्रदेश विद्यु वितरण कंपनी भोपाल के एमडी एम सेलवेन्द्रन को राजस्व विभाग में अपर सचिव अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में एमडी का पदभार मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. संजय गोयल को सौंपा गया है।