भोपाल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, भाई के साथ करेंगी महाकाल दर्शन

bharat jodo yatra- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी...।

2 min read
Nov 22, 2022

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली हैं। मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान वे चार दिनों तक अपने भाई राहुल गांधी के साथ रहेंगी। वहीं साथ-साथ महाकाल दर्शन (mahakal darshan) भी करेंगी। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने मंगवार को सुबह ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को सुबह मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी। इस यात्रा के शुरुआती चार दिनों तक प्रियंका गांधी वॉड्रा (priyanka gandhi vadra) भी राहुल गांधी के साथ पद यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने भी प्रियंका गांधी के शामिल होने की जानकारी दी थी।

इस यात्रा में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वे पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त रहीं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने भी पद यात्रा की थी।

यह भी पढ़ेंः

बुधवार सुबह एमपी में होगी एंट्री

बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव में सुबह 6 बजे यह यात्रा पहुंचेगी। यह गांव महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारी की है। कांग्रेस नेताओं ने बैनर, पोस्टर जगह-जगह लगवाए हैं। कई स्थानों परराहुल गांधी के स्वागत की भी योजना है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से आरंभ हुई थी। तमिलनाडू के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। जो 3570 किमी की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेगी।

दिग्विजय और कमलनाथ कर चुके हैं रेकी

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह पूरे रूट की रेकी कर चुके हैं। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे रूट का दौरा कर जाना कि कहां सभा की जा सकती है, कहां राहुल गांधी की यात्रा को विश्राम दिया जा सकता है।इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह पूरे रूट की रेकी कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को विश्राम के वक्त गुजरात चुनाव प्रचार पर ले जाने और उज्जैन के पास नलखेड़ा में मां बगला मुखी के दर्शन कराने का भी प्लान तैयार किया है। इसका प्रस्ताव भी राहुल गांधी को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
22 Nov 2022 01:41 pm
Published on:
22 Nov 2022 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर