30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां रेडिएशन के खतरे के बीच दिन गुजारना मजबूरी

- मोबाइल टॉवर के चलते रहवासियों का आरोप, कलेक्टर को की गई शिकायत - विरोध में उतरे रहवासी, महिलाओं ने दिया धरना  

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Jul 12, 2021

यहां रेडिएशन के खतरे के बीच दिन गुजारना मजबूरी

यहां रेडिएशन के खतरे के बीच दिन गुजारना मजबूरी

भोपाल. गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कई लोगों के बीच मोबाइल टॉवर परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इसका विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है। जिसमें लोगों ने विकरण को खतरा बताया है। भारत टाकीज के पास पटेल नगर में ये मामला सामने आया है।
शिकायत के मुताबिक इस क्षेत्र में तीन मोबाइल टॉवर लगे हैं। जिनके कारण दो साल से विवाद हो रहा है। इस क्षेत्र में 2019 में इसका काम शुरू हुआ था। उस दौरान यहां की मोहल्ला समिति ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद यहां काम रूक गया। हाल में इसे फिर से शुरू कर आनन फानन में पूरा करा दिया गया। कई बार आपत्ति के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। विवाद खड़ा हो गया है।

दो साल से चल रहा मामले में विवाद
टॉवर के मामले में दो साल से विवाद चल रहा है। इसी के बीच इसका निर्माण हो गया।

कोरोनाकाल के बीच इसका निर्माण हो गया।

इससे पहले भी दर्ज हुई शिकायतें
मोबाइल टावर को लेकर इससे पहले भी शहर के दूसरे इलाकों में रहवासियों का विरोध सामने आ चुका है। भेल क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में ये स्थिति बनी थी। इसके अलावा पंचशील नगर में भी एक मामला पहले आ चुका है। सेहत के लिए खतरा बताते हुए इनका विरोध हुआ है। यहां समिति अध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा सहित अन्य ने इसे उठाया।

----------

अब तक इसकी शिकायत तो नहीं मिली है। मामले में जांच कराने के बाद कार्रवाही की जाएगी।

प्रेमशंकर शुक्ला,
प्रवक्ता, नगर निगम भोपाल