10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृति बचाओ मंच ने जलाया सलमान खुर्शीद की पुस्तक का पोस्टर

- मंच आज कराएगा सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर
less than 1 minute read
Google source verification
संस्कृति बचाओ मंच ने जलाया सलमान खुर्शीद की पुस्तक का पोस्टर

संस्कृति बचाओ मंच ने जलाया सलमान खुर्शीद की पुस्तक का पोस्टर

भोपाल. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या पर लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नाम की किताब एवं इस पर दिए इंटरव्यू के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित बयान देने का चौतरफा विरोध हो रहा है। राजधानी में संस्कृति बचाओ मंच ने इस किताब का पोस्टर जलाते हुए विरोध किया।

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि, सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुआें की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की गई है, जिसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है। सलमान खुर्शीद को हम चेतावनी देते हैं, कि आप जैसे लोगोंके कारण ही हिंदुस्तान के मुसलमान बदनाम होते हैं। एेसे लोगों के कारण ही पाकिस्तान हमारे देश में आतंकी हमले करवा पाता है। तिवारी ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाना और हिंदू समाज को गाली देना, यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता हो गई है।

तिवारी ने कहा कि, हम यह मांग करते हैं कि सोनिया गांधी स्पष्ट करें कि वह क्या सलमान खुर्शीद की इस किताब में की गई टिप्पणी का समर्थन करती हैं नहीं तो सलमान खुर्शीद को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और खुर्शीद के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए संस्कृति बचाओ मंच कल 11 बजे थाने में एफ आई आर दर्ज कराने के लिए आवेदन देगा उसके पश्चात भी अगर अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होता है तो हम अदालत में याचिका दायर करके सलमान खुर्शीद के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग करेंगे।