6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म’, पनौती वाले बयान पर बरसे सीएम शिवराज

राजस्थान के जयपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया...

2 min read
Google source verification
shivraj_target_rahul_gandhi.jpg

राहुल गांधी के पनौती वाले बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। पूरी भाजपा राहुल के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साध रही है और अब इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे इसी दौरान जयपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

'राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म'
जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांदी और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल-प्रियंका लगातार झूठ बोल रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए राहुल गांधी के पनौती वाले बयान को लेकर शिवराज ने कहा कि राहुल का ये बयान बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी की मती मारी गई है। वे भारत की हार पर खुश हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म तक करार दिया। शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि राहुल-प्रियंका ने मध्यप्रदेश में भी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार झूठ बोला। प्रियंका कहती रहीं कि 18 साल में 21 लोगो को भी नौकरी नहीं दी जबकि 50 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र खुद मैंने अपने हाथों से सौंपे हैं।

यह भी पढ़ें- मतगणना के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा का बड़ा मंथन

गहलोत सरकार पर बरसे सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन पर हैं। जलजीवन मिशन घर-घर जल पहुंचाने के लिए’ जलजीवन घोटाला राजस्थान में हुआ। राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। माताओं-बहनों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगाते हैं। राजस्थान विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।

देखें वीडियो- टीकमगढ़ में बड़ा हादसा