23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Elections 2018: अब हेराफेरी के बाबू भइया के रूप में सामने आए राहुल see viral Video Also

वीडियो में सोनिया गांधी पर भी साधा गया है निशाना...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Sep 2018, 4:34 PM IST

viral video

MP Elections 2018: अब हेराफेरी के बाबू भइया के रूप में सामने आए राहुल

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर दोनों पार्टियों में लगातार एक दूसरे को हराने की होड़ लगी हुई है। इसी के चलते इनके बीच में सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो चुका है। पिछले दिनों कमलनाथ के सिंघम अवतार और वहीं इससे पहले भाजपा की ओर से शिवराज का बाहुबली अवतार जैसे कई वीडियो सामने आने के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो की शुरुआत में जहां राहुल गांधी चुनाव तक हर कांग्रेस क्षत्रपों को एक जुट रहने की बात कह रहे हैं। वहीं इसके ठीक बाद वीडियो में फिल्म हेराफेरी के बाबू भइया के रूप में राहुल का अवतार दिखाया गया है।

वहीं इनके अलावा इसमें राजू के किरदार में ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्याम के किरदार में कमलनाथ को दिखाया गया है।

माना जा रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो भाजपा की ओर से बनाया गया है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वीडियो में फ़िल्म हेराफेरी के तीन पॉपुलर कैरेक्टर्स के जरिये सिंधिया, कमलनाथ, राहुल सहित सोनिया पर निशाना साधा गया है।

पहले सामने आ चुके हैं ये वीडियो...
वहीं कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली दिखाते हुए वीडियो सामने आया था। जिसके जवाब में कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो सामने आया, जो सिंघम फिल्म से प्रेरित है।

इस वीडियो में कमलनाथ सिंघम तो जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा व अन्य नेताओं को पुलिस टीम का सदस्य दिखाया गया। वहीं कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हॉलीवुड के किरदार ‘हल्क’ के रूप में दिखाया गया था।

कुल मिलाकर चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया वार तेज हो गया है। वहीं जानकारों का मानना है कि इससे साफ है कि आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर वीडियो की बाढ़ आ सकती है। कमलनाथ के नए सिंघम अवतार में शिवराज सिंह को विलेन के साथ ही कई घोटालों का आरोपी बताया गया था।