राहुल के रोड शो के दौरान शहर के आमजन को असुविधा और परेशानी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता भोपाल आए, लोगों को असुविधा हुई, इसलिए लिए वे माफी मांगते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने पर उन्होंने आभार भी जताया। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार रहा।