10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi: बहुत खास है राहुल गांधी की ये लाल गाड़ी, साथ चलते है वॉशरूम और AC

Rahul Gandhi bharat jodo yatra: कड़े पहरे में चलती है राहुल की यात्रा, आमजन का मिलना बहुत मुश्किल......

2 min read
Google source verification
 Rahul Gandhi bharat jodo yatra

Rahul Gandhi bharat jodo yatra

डॉ. दीपेश अवस्थी

Rahul Gandhi bharat jodo yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा-पार्ट टू के तहत मध्यप्रदेश की यात्रा पर हैं। मध्यप्रदेश में बुधवार को उनकी यात्रा का आखिरी पड़ाव था। आज यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। दोनों यात्राओं को देखने से पता चला है कि यह पिछली यात्रा से कुछ अलग है। पहली यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा थी, यात्रा के पार्ट टू में इसका नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया।

न्याय शब्द जुड़ जाने के साथ ही राहुल यात्रा में रोड-शो एवं सभा के दौरान आमजन को न्याय दिलाने की बात करते नहीं थकते। राहुल भले ही आमजन से मिलने उनकी बात सुनने निकलें हों, लेकिन आमजन का उनसे मिलना आसान नहीं है। सख्त सुरक्षा घेरे में घिरे राहुल तक पहुंचना ही मुश्किल है। इस दौरान वह चुनिंदा लोगों से मुलाकात करते हैं। मणिपुर से शुरू हुआ यात्रा का पार्ट टू का समापन मुम्बई में होगा।

लाल रंग की खुली गाड़ी है खास

पूरे यात्रा के दौरान लाल रंग की खुली गाड़ी खास है। राहुल इसी गाड़ी में सवार होकर यात्रा कर रहे हैं। पहली यात्रा में वह पैदल चलते थे, लेकिन पार्ट टू में वह वाहन से वे नीचे नहीं उतरते। यहां तक जहां यात्रा का कैंप होता है, वहां यह लाल रंग की गाड़ी प्रवेश करती है। यहां कैंप में विश्राम करते हैं और यहीं से खुली गाड़ी में सवार होकर राहुल आगे की यात्रा के लिए बढ़ जाते हैं।

पड़ाव स्थल बन जाता है छोटा गांव

राहुल और टीम जहां विश्राम करती है, वह स्थल अस्थाई तौर छोटा गांव बन जाता है। इसे कैंप स्थल कहते हैं। लोगों की इसी कैंप में व्यवस्था होती है। सभी के लिए कंटेनर की व्यवस्था है। यात्रा में 70 कंटेनर का बेड़ा शामिल है। इन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है। एक कैंप में 35 कंटेनर होते हैं। शेष 35 अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाते हैं। कंपार्टमेंट की तरह कुछ कंटेनर 1 बेड वाले तो कुछ 2 से लेकर 12 बेड वाले हैं। वीआइपी कंटेनरों में वॉशरूम अटैच है। एसी के साथ सोफासेट, चार्जिंग पाइंट, रीडिंग टेबल भी है।