30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून सत्र के बीच विधानसभा पहुंचे राहुल गांधी! कमलनाथ से मांगा चुनाव लड़ने के लिए टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे राहुल गांधी के हमशक्ल राकेश कुशवाह, कमलनाथ से मुलाकात कर पत्नी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव का टिकट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jul 2023, 5:41 PM IST

Duplicate Rahul Gandhi Rakesh Kushwah

मानसून सत्र के बीच विधानसभा पहुंचे राहुल गांधी! कमलनाथ से मांगा चुनाव लड़ने के लिए टिकट

मध्य प्रदेश की विधानसभा भवन में मानसून सत्र चल रहा है। इसी बीच वहां लोग उस समय हैरान रह गए, जब अचानक विधानसभा में राहुल गांधी पहुंच गए! अरे चौंकिए मत वो असली राहुल गांधी नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल राकेश कुशवाह थे। राहुल गांधी के हूबहू दिखने वाले राकेश दाढ़ी और वाइट टी शर्ट वाले लुक में मंगलवार को विधानसभा पहुंच गए थे। जहां उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राकेश कुशवाह भारत जोड़ो यात्रा के समय से ही राहुल गांधी के लुक में आ गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी।

आपको बता दें कि, मंगलवार को विधानसभा पहुंचे राकेश कुशवाह यहां पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात करने पहुंचे थे। राकेश अपनी पत्नी के लिए अशोकनगर के मुंगावली से टिकट की मांग करने पहुंचे थे। उन्होंने कमलनाथ के सामने ये प्रण लिया है कि, जबतक कांग्रेस को जिता नहीं देंगे, तबतक इसी लुक में बने रहेंगे। राकेश कुशवाह का कहना है कि, वो इस लुक में ही विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Shocking News : आम खाने के बाद युवती की मौत, पढ़े पूरी खबर


प्रियंका गांधी की सभा में पहुंच गए थे राकेश

इससे पहले राकेश कुशवाह जबलपुर में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में भी पहुंच गए थे। वहां अचानक से वो लोगों के बीच पहुंच गए तो सभा में मौजूद लोग उन्हें सचमुच का राहुल गांधी समझ बैठे और उनके साथ सेल्फी लेने दौड़ पड़े। जैसे तेसे सभा स्थल में तैनात पुलिस ने लोगों को शांत कराकर स्थितियों को नियंत्रण में किया। बता दें कि, राकेश का चेहरा, बाल और दाढ़ी बिल्कुल राहुल गांधी की तरह ही दिखाई देती है। वो अपने शहर में डुपलीकेट राहुल गांधी के तौर पर ही पहचाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- डांसिंग कॉप रंजीत का फिर अलग अंदाज, मासूम बच्चे से दिलवाया ऐसा संदेश, जो सभी के काम आएगा, VIDEO


मानसून सत्र की शुरुआता

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ है। हालांकि, पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही खत्म भी हो गई। विधानसभा में काफी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।