1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक मीटिंग में पहुंचे ‘राहुल गांधी’, हैरान रह गए कांग्रेस कार्यकर्ता, फिर उमड़ पड़ी सेल्फी लेने वालों की भीड़

रविवार को अशोकनगर जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू कर रहे थे कि तभी कार्यकर्ता अचानक खड़े होने लगे। हैरान और भौचक्क होकर सभी एक-दूसरे के चेहरे देखने लगे। दरअसल सभी कार्यकर्ता इस बैठक में आए राहुल गांधी को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_look_alike_rakesh_kushwaha_is_from_bhopal_surprised_you.jpg

भोपाल। रविवार को अशोकनगर जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू कर रहे थे कि तभी कार्यकर्ता अचानक खड़े होने लगे। हैरान और भौचक्क होकर सभी एक-दूसरे के चेहरे देखने लगे। दरअसल सभी कार्यकर्ता इस बैठक में आए राहुल गांधी को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे। लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता मीटिंग में बीच में ही उठकर उनके पास पहुंचे, तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। दरअसल ये राहुल गांधी नहीं बल्कि उनका एक हमशक्ल था। जो भारत जोड़ो यात्रा वाले राहुल गांधी के लुक में नजर आने वाले राकेश कुशवाह थे। आपको बता दें कि राकेश कुशवाहा हूबहू राहुल गांधी के जैसे नजर आते हैं। उनका नयन-नक्श बिल्कुल ऐसा है कि एक बार देखते ही लगेगा आप राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों और बैठकों में राहुल गांधी के हमशक्ल को देखना अब आम होता जा रहा है। वे इन बैठकों और आयोजनों में अचानक पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं। कुछ दिन पहले जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा हुई थी, वहां भी राहुल गांधी के इस हमशक्ल को देखकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चौंक गए थे।

और करने लगे राहुल गांधी की कॉपी
राहुल गांधी का रूप धरकर घूम रहे राकेश कुशवाह ने बताया कि वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिले थे। उनकी कद काठी और शक्ल देख कर उन्होंने भी उनके जैसी अपनी दाढ़ी-मूछें, कपड़े, रहन-सहन कर लिया है। उनका कहना है कि अब सभी उन्हें राहुल गांधी समझने लगे हैं। वहीं अचानक उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वे असली राहुल गांधी नहीं हैं, तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं।

भोपाल निवासी हैं राकेश
राकेश कुशवाह भोपाल के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी मुंगावली विधानसभा से हैं। कुशवाह ने बताया कि कई बार तो लोग उन्हें रोककर पूछते हैं कि आप राहुल गांधी हैं।


'मुझे राहुल गांधी जैसा समझते हैं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता की तुलना राहुल गांधी जी से होती है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
- राकेश कुशवाह

ये भी पढ़ें : PM के आगमन की तैयारियों पर बारिश की मार, भोपाल में रोड शो हुआ कैंसिल, यहां जमीन पर बैठकर भोजन करने की तैयारी पर भी दिख सकता है मौसम का असर

Story Loader