4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबरः अब रेलवे में बगैर इंटरव्यू होगा सिलेक्शन, फिर निकलने वाली है एक लाख 30 हजार भर्ती

बड़ी खबरः अब रेलवे में बगैर इंटरव्यू होगा सिलेक्शन, फिर निकलने वाली है एक लाख 30 हजार भर्ती

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 14, 2018

railway job

बड़ी खबरः अब रेलवे में बगैर इंटरव्यू होगा सिलेक्शन, फिर निकलने वाली है एक लाख 30 हजार भर्ती

भोपाल। रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी बड़ी खुशखबरी है। रेलवे 1 लाख 40 हजार पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। यह रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। खास बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर होने वाली इस वैकेंसी में कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

rrb recruitment 2018 जल्द ही एक लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां निकालने जा रहा है। इससे अलग 10 हजार रेलवे पुलिस फोर्स में भी पदों को भरा जाना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है।

गोयल के मुताबिक रेलवे की इन वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। उन्हें इंटरव्यू देने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। गोयल ने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।

यह भी है खास
-आरपीएफ यानी रेलवे पुलिस फोर्स के 10 हजार पदों पर भी जल्द भर्ती होने जा रही है।
-इसमें से 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
-बता दें कि रेलवे ने इससे पहले फरवरी में ग्रुप-सी असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन 26 हजार 502 पदों और ग्रुप-डी के 62 हजार 907 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
-रेलवे ने ग्रुप-सी के पदों को बढ़ाकर 66,502 कर दिया था।

-ग्रुप सी भर्ती के अंतर्गत एग्जाम्स शुरू हो चुके हैं। ये परीक्षाएं 31 अगस्त को समाप्त होगी।
-एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, OBC के लिए 30 प्रतिशत, SC को 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।

-इधर, 14 अगस्त को होने वाली ग्रुप सी के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी भोपाल के पते पर भी कर सकते हैं संपर्क
इधर मध्यप्रदेश में रेलवे की परीक्षा दे रहे उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल की वेबसाइट पर भी अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी स्थित आरआरबी के दफ्तर में जाकर भी चर्चा कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश से ज्यादा उम्मीदवार

इससे पहले 90 हजार भर्तियों के लिए भी मध्यप्रदेश के युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। इसमें करीब चार लाख से अधिक आवेदक मध्यप्रदेश के हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह पहले निकाली गई इस भर्ती में करीब ढाई करोड़ से अधिक आवेदन रेलवे के पास पहुंचे थे।