भोपाल। अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने 13 मार्च 2022 को रेलवे ने कुल 343 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इस सभी ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग कारणों से कैंसिल किया है। वहीं आज 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है। कुल 22 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट आसानी से आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। वहीं बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां से भी 25 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।