27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

- प्रदेश से गुजर रही ट्रफ लाइन, अरब सागर से भी आ रही नमी - बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा मानसूनी सिस्टम

less than 1 minute read
Google source verification
प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल. प्रदेश के चुनिंदा हिस्सों में बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी है, जिसके धीरे-धीरे बढऩे का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक ओर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है वहीं गुजरात में बने सिस्टम के असर से अरब सागर से भी नमी भरी हवाएं आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बैतूल, हरदा, खरगौन, धार, बुरहानपुर जिलों में भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। वहीं जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों में गरज-चमक की स्थिति बनने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शनिवार से रविवार सुबह तक नौगांव और टीकमगढ़ में दो-दो इंच बरसात दर्ज की गई। वहीं रायसेन में सवा इंच, तो बैतूल में एक इंच से कुछ अधिक बारिश हुई। इसके अलावा खंडवा और खरगौन में आधा-आधा इंच बारिश हुई। गुना, बालाघाट और भोपाल में छह से नौ मिमी के बीच बारिश दर्ज हुई।

बारिश का सिलसिला रविवार दिन में भी चला और शाम तक भोपाल में एक इंच, श्योपुरकलां में पौन इंच, खरगौन और बालाघाट में लगभग आधा- आधा इंच से तो शाजापुर में तीन मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ अनूपगढ़,हिसार, दिल्ली से प्रदेश के सीधी होती हुई पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित सिस्टम तक जा रही है जिसके असर से प्रदेश उत्तर के कुछ हिस्सों में नमी आ रही है। खाड़ी में बना ऊपरी हवा का चक्रवात सोमवार को और ताकतवर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है, जो अगले दिनों आगे बढ़ेगा।