5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के 3 दिग्गजों को पछाड़कर 4 वजहों से एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार बने रजनीश अग्रवाल

MP BJP-भाजपा तैयार… एक प्रत्याशी प्रदेश से ही तो दूसरे पर पंजाब के नेता को मौका, जो दौड़ में नहीं थे, भाजपा ने उन्हें दिया मौका, टीम में अब दो सवर्ण चेहरे भी

2 min read
Google source verification
Rajneesh Agarwal Becomes BJP Rajya Sabha Candidate from MP

Rajneesh Agarwal Becomes BJP Rajya Sabha Candidate from MP

Rajneesh Agarwal - मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपनी सूची जारी करते हुए दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम को राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें एमपी के दोनों उम्मीदवार भी शामिल हैं। भाजपा में कई दौर की बैठकों के बाद गुरुवार को राज्यसभा में प्रत्याशियों को लेकर अंतिम मुहर लगी। इस बार संगठन ने सवर्ण प्रत्याशी के रूप में दो चेहरों को मौका दिया है। सागर के रजनीश अग्रवाल दावेदारों की दौड़ में ही नहीं थे। बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के 3 दिग्गज नेताओं की तगड़ी दावेदारी थी। सभी वरिष्ठों के स्थान पर रजनीश अग्रवाल को तरजीह दी गई। राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा ने उन्हें संगठनात्मक क्षमता सहित 4 अहम वजहों से यह मौका दिया है।

बता दें, प्रदेश की 11 सीटों में भाजपा से अभी तक कोई सवर्ण सांसद नहीं थे। लिहाजा तरुण चुग और मप्र प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल भाजपा के दो सवर्ण चेहरे हैं। आदिवासी वर्ग के सुमेरसिंह सोलंकी का कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यसभा में मप्र से कोई आदिवासी सांसद नहीं रहेगा।

दिग्गजों से आगे निकले रजनीश

रजनीश अग्रवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे पार्टी में पर्दे के पीछे के संगठनात्मक रणनीतिकार भी माने जाते हैं। टिकट की रेस में दिग्गजों को पछाड़कर संगठन ने हार्डकोर कार्यकर्ता को मौका दिया है।

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल सागर जिले से आते है। बुंदेलखंड भाजपा का मजबूत गढ़ भी है। राज्यसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सीमित रहा है। लिहाजा उन्हें दिल्ली भेजकर संगठन ने बुंदेलखंड के साथ ही वैश्य समाज को बढ़ाते हुए व्यापारी वर्ग के बीच भी पैठ बनाने की कोशिश की है।

दिल्ली ने प्रदेश से एक ही नाम मांगा था। यह तय था कि एक सीट पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से मौका देकर संगठनात्मक योगदान व राष्ट्रीय रणनीति को महत्व दिया।

इन 4 वजहों से आगे आए रजनीश अग्रवाल

  1. रजनीश अग्रवाल संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पर्दे के पीछे पार्टी के महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
  2. बीजेपी किसी हार्डकोर कार्यकर्ता को ही मौका देना चाहती थी।
  3. वैश्य समाज के साथ ही व्यापारी वर्ग को भी साधना
  4. उच्च सदन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व अभी तक सीमित रहा है।