9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हमारी जिम्मेदारी है कि बच्चे संस्कृति का पाठ रोज पढ़ें : मंत्री ठाकुर

राजपूत महापंचायत पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र  

2 min read
Google source verification
rajput mahapanchayat latest news

ये हमारी जिम्मेदारी है कि बच्चे संस्कृति का पाठ रोज पढ़ें : मंत्री ठाकुर

भोपाल. राजपूत महापंचायत के कार्यक्रम में मंगलवार को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं राजपूत महापंचायत के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर ने राजपूत महापंचायत महिला इकाई जिला भोपाल की अध्यक्ष मोनिका ठाकुर एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपकर विधिवत शपथ दिलाई। कार्यक्रम ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब में आयोजित हुआ। उषा ठाकृर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजपूत समाज की महिलाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है, उन्हें अपनी संस्कृति से बच्चों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति का पाठ रोज पढऩा चाहिए। हमारी शिक्षा पद्धति की वजह से पिछले 60-70 वर्षों में हमें हमारी मूल संस्कृति से दूर रखा गया किन्तु अब नई शिक्षा नीति में भारतीय संस्कारों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों में रोज परिवार सहित वंदना करें ताकि बच्चे भी इसका अनुसरण कर सकें।

70 प्राचार्य एवं शिक्षकों को मोमेंटो देकर किया सम्मान
संत हिरदाराम नगर में अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन ने मंगलवार को साधु वासवानी स्कूल के नंदवानी ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 70 प्राचार्य एवं शिक्षकों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा सहित, में हीरो ज्ञानचंदानी, सपना श्रीवास्तव, यासमीन कौसर, विष्णु गेहानी, बसंत चेलानी, आइलदास साधवानी आदि मौजूद थे।

अशोभनीय टिप्पणी पर नाराजगी
उधर, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में समाज के लोगों ने एमपी नगर थाने में विरोध प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि नंदकुमार बघेल ने देश में निवासरत ब्राह्मण समाज के लोगों के विरुद्ध व्यक्तिगत रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की है। इससे समाज में रोष है। ब्राह्मण समाज इसका विरोध करता है। हमारी मांग थी कि इस मामले में उन पर उचित कार्रवाई की जाए, अन्यथा समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।