
प्रदेशध्याक्ष ने कहा- जल्द बनेगी भाजपा सरकार, तो क्या लोकसभा के बाद सच में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार?
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही भाजपा लगातार दबाव बना रही है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कमलनाथ सरकार को गिराने की धमकी दे चुके हैं। खुद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि यह सरकार कितने दिन तक चलेगी कोई नहीं जानता है। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बार फिर से कहा है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर जाएगी। बता दें कि राकेश सिंह पहले भी कह चुके हैं कि यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।
क्या कहा राकेश सिंह ने
रविवार को इंदौर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, लोकसभा चुनाव बाद मोदी सरकार बनते ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। राकेश सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इंदौर में बीजेपी ने ग्राम नगर केंद्र पालक संयोजक सम्मेलन में पहुंचे थे। राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा मैंने कार्यकर्ताओं को बोला है कि केंद्र में सरकार बनवाएं। देश की लूली -लंगड़ी सरकार अपने आप गिर जाएगी। कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- सरकार खुद अंतर्विरोधों से घिरी हुई है। ट्रांसफ़र और पोस्टिंग अब इंडस्ट्री बन गया है।
बॉस का इशारा मिलते ही गिरेगी सरकार
राकेश सिंह से पहले भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस दिन ऊपर से इशारा हो गया उस दिन कमलनाथ सरकार को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ता अपना काम करें जल्दी ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले गिरेगी सरकार
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी कमलनाथ सरकार गिराने की बात कही थी। भार्गव ने कहा था- मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ये लगंड़ी सरकार है तब गिर जाए पता नहीं। सीएम आवास खाली करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं जल्द ही यहां आऊंगा।
कांग्रेस ने साधा निशाना
भाजपा नेताओं के इन बयानों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की होर देखकर भाजपा नेता बौखला गए हैं। हार के डर के कारण भाजपा नेता सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा खुद शिवराज सिंह चौहान को ताड़ीपार करने में लगी है। उन्होंने कहा खि भापा अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, इसीलिय जनता उसे वोट नहीं देने वाली है।
लोकसभा की मौजूदा स्थिति
कांग्रेस-114
भाजपा- 109
बसपा-02
सपा-01
निर्दलीय-04
मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल 116 सीटों की आवश्यकता होती है।
Updated on:
18 Feb 2019 09:40 am
Published on:
18 Feb 2019 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
