10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rakhi hit mp3 songs: डाउनलोड करें रक्षाबंधन के हिट गाने, मजबूत कर देते हैं भाई-बहनों का रिश्ता

Rakhi hit mp3 songs: डाउनलोड करें रक्षाबंधन के हिट गाने, मजबूत कर देते हैं भाई-बहनों का रिश्ता

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 17, 2018

Rakhi hit mp3 songs

Rakhi hit mp3 songs: डाउनलोड करें रक्षाबंधन के हिट गाने, मजबूत कर देते हैं भाई-बहनों का रिश्ता


भोपाल। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का दिन रक्षाबंधन 26 अगस्त को जरूर है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह त्योहार पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। इस त्योहार के काफी पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कई स्थानों पर यह सामूहिक रूप से मनाया जाता है, तो ज्यादातर परिवार अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच इस त्योहार को मनाते हैं।

mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है रक्षाबंधन के ऐसे गीत जो परिवार में आज भी उत्सव-सा अहसास कराते हैं।

फिल्मों के गीत जो आज भी गुनगुनाए जाते हैं
भाई-बहन के स्नेह को दर्शाने वाले कई ऐसे गाने हैं जो सदियों पहले फिल्मों में गाए गए। यह आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। भोपाल में राखी के सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें यही गानें चलाए जाते हैं। भोपाल के लिए यह त्योहार इसलिए भी खास है क्योंकि भोपाल के पहले नवाब दोस्त मोहम्मद खान ने हिन्दू रानी कमलापति से राखी बंधवाई थी। और दोस्त मोहम्मद खान ने रक्षा का वचन निभाया था।

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
आज के युग में हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल होता है। किसी भी चीज की जरूरत हो तो पलक झपकते ही डाउनलोड की जा सकती है। गानों के लिए भी कई वेबसाइट ऐसी हैं जिनसे अच्छी क्वालिटी के गानें डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन वेबसाइट से इनकी फाइल डाउनलोड नहीं होती, लेकिन यह सेव हो जाते हैं, जिन्हें आप बाद में आफ लाइन भी सुन सकते हैं।

भोपाल के न्यूमार्केट है डाउनलोडिंग का बड़ा मार्केट
आडियो डाउनलोडिंग के लिए भोपाल के न्यू मार्केट, पुराना भोपाल, ज्योति काम्पलेक्स डाउनलोडिंग के लिए बडा़ मार्केट है। यहां आप पुरानी सीडी भी खरीद सकते हैं, इसके अलावा अपने मोबाइल में पुराने गानों की एमपी-3 फाइल भी खरीद सकते हैं।

यह गाने सुन उमड़ता है भाई-बहनों का प्यार


1.) behna ne bhai ki kalai se pyar bandha hai MP3 download

फिल्म -रेशम की डोरी
संगीतकार -शंकर-जयकिशन
गीतकार- शैलेन्द्र
गायक - सुमन कल्याणपुरकर

बहना ने भाई की कलाई से
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है
प्यार के दो तार से, सँसार बाँधा है
रेशम की डोरी से
रेशम की डोरी से सँसार बाँधा है

सुंदरता में जो कन्हैया है
ममता में यशोदा मैय्या है
वो और नहीं दूजा कोई
वो तो मेरा राजा भैया है
बहना ने भाई...

मेरा फूल है तू, तल्वार है तू
मेरी लाज का पहरेदार है तू
मैं अकेली कहाँ इस दुनिया में
मेरा सारा सँसार है तू
बहना ने भाई...

हमें दूर भले किस्मत कर दे
अपने मन से न जुदा करना
सावन के पावन दिन भैया
बहना को याद किया करना
बहना ने भाई...

2.) phoolo ka taron ka sabka kehna hai download

फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा
संगीतकार- राहुलदेव बर्मन
गीतकार- आनंद बक्षी
गायक- किशोर कुमार, लता मंगेशकर

फूलों का तारों का, सबका कहना है
एक हज़ारों में मेरी बहना है
सारी, उमर, हमें संग रहना है
फूलों ...

ये न जाना दुनिया ने तू है क्यूँ उदास,
तेरी प्यासी आँखों में प्यार की है प्यास,
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है, एक हज़ारों ...

भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू,
प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू,
डैडी का मम्मी का, सब का कहना है, एक हज़ारों ...

जब से मेरी आँखों से हो गई तू दूर
तब से सारे जीवन के सपने हैं चूर
आँखों में नींद ना, मन में चैना है, एक हज़ारों ...

देखो हम तुम दोनो हैं एक डाली के फूल
मैं न भूला तू कैसे मुझको गई भूल
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है, एक हज़ारों ...

जीवन के दुखों से, यूँ डरते नहीं हैं
ऐसे बचके सच से गुज़रते नहीं हैं
सुख की है चाह तो, दुख भी सहना है, एक हज़ारों ...
----------------------------

3.) yeh rakhi bandhan hai aisa mp3 download

फिल्म- बेईमान
संगीतकार- शंकर-जयकिशन
गीतकार- वर्मा मलिक
गायक- मुकेश, लता

संबंधित खबरें

ये राखी बंधन है ऐसा
जैसे चँदा और किरण का
जैसा बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का

ये राखी बंधन है ऐसा

दुनिया की जितनी बहनें हैं
उन सबकी श्रद्धा है इसमें
है धरम करम भैया का ये
बहना की रक्षा इसमें है
जैसे सुभद्रा और किशन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन ...

-आज खुशी के दिन भाई के
भर-भर आए नैना
कदर बहन की उनसे पूछो
जिनकी नहीं है बहना
मोल नहीं कोई इस बंधन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का

ये राखी बंधन है ऐसा

4.) bhaiya mere rakhi ke bandhan ko nibhana song download
फिल्म-छोटी बहन
संगीतकार- शंकर-जयकिशन
गीतकार- शैलेन्द्र
गायक- लता मंगेशकर

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे, छोटी बहन को न भुलाना
देखो ये नाता निभाना, निभाना
भैया मेरे

ये दिन ये त्योहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना, सुहाना
भैया मेरे

बाँध के हमने रेशम डोरी, तुम से वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो साँस के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना, ज़माना
भैया मेरे

शायद वो सावन भी आए, जो बहना का रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना, जलाना

भैया मेरे, भैया मेरे राखी के
बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को
ना भुलाना, भैया मेरे

5.) ise samjho na resham ka taar bhaiya mp3 download
फिल्म-तिरंगा
संगीतकार- लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गायक- साधना सरगम

ise samajho naa resham ka, taar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai, pyar bhaiya
ise samajho naa ise samajho, naa resham ka taar bhaiya
ise samajho naa resham ka taar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai, pyar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai, pyar bhaiya
ise samajho naa resham ka, taar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai, pyar bhaiya, pyar bhaiya, pyar bhaiya

yu to duniya mein har sheitamol hai
yu to duniya mein har sheitamol mol hai, meri rakhi magar anmol hai
ye naa tulti hai, ye naa tulti hai daulat ke bhaar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya, pyar bhaiya pyar bhaiya

teri behna pe jab bhi koi mushkil pade
teri behna pe jab bhi koi mushkil pade
aake mil jaana mujhse khade hi khade
meri rakhike meri rakhike sunna pukar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya
pyar bhaiya pyar bhaiya
ise samajho naa resham ka taar bhaiya
ise samajho naa resham ka taar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya
meri rakhi ka matlab hai pyar bhaiya, pyar bhaiya pyar bhaiya
pyar bhaiya pyar bhaiya

नोटः
mp.patrika.com किसी भी पायरेटेड सीडी और डुप्लीकेट फाइल खरीदने की सलाह नहीं देता है। न ही पायरेटेड फाइल डाउनलोड करने की सलाह देता है।