भोपाल। हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक राखी का त्योहार, इस बार 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। सभी बहनों ने इस पर्व को मनाने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिनके भाई दूर रहते है, उन बहनों ने अपने भाई के लिए राखी पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है। पर, हर बार की तरह इस बार भी यह राखी, राखी के गीतों के बिना अधूरी हैं।