scriptभाजपा ने दुर्भावनापूर्ण रूकवाई राम रथ यात्रा: कांग्रेस | Ram Rath Yatra Closed, Congress opposes | Patrika News
भोपाल

भाजपा ने दुर्भावनापूर्ण रूकवाई राम रथ यात्रा: कांग्रेस

कुछ दिन पहले शुरू की गई थी यात्रा

भोपालOct 10, 2018 / 06:30 pm

Amit Mishra

news

भाजपा ने दुर्भावनापूर्ण रूकवाई राम रथ यात्रा: कांग्रेस

भोपाल @अरूण तिवारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगते ही रैलियों का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में रोड शो और रैलियों की शुरूआत की है वही कांग्रेस भी दमखम दिखाने में पीछे नहीं है। कांग्रेस इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोडना चाहती। इसी लिए कांग्रेस ने भी राम वन गमन पथ यात्रा की शुरूआत कुछ दिन पहले शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने के पहले कांग्रेस की तरफ से शुरू की गई राम वन गमन पथ यात्रा के रथ को आज डिंडोरी के शाहपुरा में पुलिस ने बीजेपी की शिकायत के चलते रोक लिया था। कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो पार्टी हमेशा राम के नाम पर राजनीति करती आ रही है, उसी ने राम के रथ को रुकवाने का काम किया है।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने दुर्भावनापूर्ण राम वन गमन रथ यात्रा बंद करवाई है। कांग्रेस का कहना है कि जिस बीजेपी ने राम के नाम पर राजनीति की है, उसी ने अब कांग्रेस की रथ यात्रा के खिलाफ शिकायत कर उसे जब्त करवा दिया है। कांग्रेस इस मामले में चुनाव आयोग से चर्चा करने की बात भी कही है।
कांग्रेस नहीं ट्रष्ट निकाल रहा था यात्रा….
राम वन गमन पथ यात्रा के रोके जाने के बाद कांग्रेस ने एक और बयान दिया है। कांग्रेस का कहना है कि राम वन गमन पथ यात्रा कांग्रेस नहीं निकाली थी। बाल्कि यात्रा एक ट्रष्ट द्वारा निकाली गई थी।
विधानसभा चुनाव 2018….
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में होने वाले अगले महीने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी पार्टियां वोट के लिए तरह तरह के हथकडें अपना रही है। पार्टियां इस विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए सभी तरह की कोशिश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो