16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लगेंगी मध्यप्रदेश की रामशिलाएं, MP पहला राज्य जिसने चांदी की रामशिलाएं भेजीं

- अयोध्या रवाना हुए मंत्री: मप्र ऐसा पहला राज्य, जिसने चांदी की रामशिलाएं भेजीं

2 min read
Google source verification
ayodhya.png

भोपाल। अयोध्या के राम मंदिर में मध्यप्रदेश की रामशिलाएं लगेंगी। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य होगा, जो रामशिलाएं भेज रहा है। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुधवार को रामशिलाएं लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामशिलाएं मंदिर को सौंपने के मौके पर मौजूद रहेंगे। यह मेगा-शो की तरह होगा।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मंत्री राजपूत बुधवार को सुरखी (सागर) से रामशिलाएं लेकर चार सौ लोगों के साथ पांच बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अब चांदी की तीन रामशिलाएं 2 सितंबर को अयोध्या में राम मंदिर को अर्पित की जाएगा। इन्हें राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संपत राय को सौंपा जाएगा।

मिट्टी भी गई थी मध्यप्रदेश
इससे पहले राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के समय इंदौर सांसद शंकर ललवानी ने मिट्टी और नर्मदा-क्षिप्रा-सिंधु का जल भेजा था। गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर का शुभारंभ 2024 में लोकसभा चुनाव के पहले करने का लक्ष्य है।

वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश से आए हुए एक राम भक्त ने कुछ समय पूर्व करीब 5 माह पहले रामलला को 12 किलो की चरण पादुका और चांदी जड़ित चौकी भेट की थी। इस दाैरान ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका आभार भी व्यक्त किया। उस समय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया था कि मध्यप्रदेश के बाबूलाल महाजन, मुकेश महाजन, राजेश महाजन,विवेक महाजन,महेश कुमार महाजन सभी लोगों ने बाबूलाल के नेतृत्व में एवं स्थानीय स्वामी परमानंद मिश्र के निर्देशन में साढे 11 किलो का चांदी का चरण पादुका एवं राम जी के आभूषण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य श्री डॉ अनिल मिश्रा को ट्रस्ट कार्यालय में समर्पित किया।