13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बने सुरजेवाला, जानिए लोकसभा की किसे कहां सौंपी जिम्मेदारी

एमपी में तीन माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एआइसीसी ने ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है। एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए भी ऑब्जर्वर की नियुक्तियां की गई हैं। इस साल 5 राज्यों में चुनाव होने हैं।

2 min read
Google source verification
congress1.png

Randeep Singh Surjewala Congress senior observer for MP election

एमपी में तीन माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एआइसीसी ने ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है। एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए भी ऑब्जर्वर की नियुक्तियां की गई हैं। इस साल 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें एमपी के साथ ही कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना और मिजोरम भी शामिल है। कांग्रेस ने इन सभी राज्यों में ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं।

एमपी की महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को ऑब्जर्वर बनाकर छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई है। इस साल होनेवाले एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अभी राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्हें एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाने के साथ ही एमपी के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने यहां महाराष्ट्र के चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर बनाया है।

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस ने मध्यप्रदेश

पर भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वे उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान के पति हैं।

क्या करेंगे ऑब्जर्वर और सीनियर ऑब्जर्वर
— कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर विधानसभा चुनाव में रणनीति बनाने से लेकर टिकट बांटने तक का काम करेंगे।
— विधानसभा सीट की ग्राउंड रिपोर्ट लेकर जीत की रणनीति तैयार करेंगे।
— असंतुष्ट नेताओं को मनाएंगे
— कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे।
— कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से क्षेत्र की समस्याएं और इस संबंध में सुझाव मांगेगे।

एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं—
कांग्रेस ने किसे कहां बनाया ऑब्जर्वर
रकीबुद्दीन अहमद- भोपाल
वसंत पुरके- बैतूल
डा.नरेश कुमार- बालाघाट
प्रदीप टम्टा- भिंड
डा.अनीस अहमद-छिंदवाड़ा
किरित पटेल-देवास
कमल कांत शर्मा-दमोह
तुषार चौधरी-धार
प्रकाश जोशी-ग्वालियर
बिमल शाह-होशंगाबाद (नर्मदापुरम)
दिनेश ठाकुर-गुना
मोहन जोशी- इंदौर
परेश धनानी-जबलपुर
विरजीभाई थुम्मर-खजुराहो
आनंद चौधरी-खरगोन
पुंजाभाई वंश- खंडवा
नारनभाई राठवा-मंडला
अलकाबेन क्षत्रिय-मंदसौर
अनिल भारद्वाज-मुरैना
गुलाब सिंह-राजगढ़
प्रभाबेन तावियाद-रतलाम
राजेंद्र ठाकुर- सागर
इंद्रजीत सिंह सिन्हा- रीवा
ललित कगात्रा-सतना
पूनाभाई गमित-शहडोल
कुमार आशीष- सीधी
डा. राजेश शर्मा-विदिशा
राजेंद्र सिंह परमार-टीकमगढ़
चक्रवर्ती शर्मा-उज्जैन