
Ration Card: अगर आपने 6 महीने या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं लिया है। तो आपके लिए ये बड़ी खबर हो सकती है। क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार अब ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाने जा रही है। जिन्होंने 6 महीने या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं लिया है। पीडीएस के तहत एमपी के 1 करोड़ 11 लाख परिवार के 5 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो फ्री राशन दिया जा रहा है।
बता दें कि, जो लोग 6 महीने या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं ले रहे हैं। उनके नाम की लिस्ट उचित मूल्य राशन की दुकान के बाहर चिपकाएं जा रहे हैं। इसके बाद भी अगर राशन लेने के लिए कोई भी व्यक्ति राशन लेने नहीं आता तो उसका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा। उसकी जगह किसी दूसरे पात्र व्यक्ति को इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो लोग 6-6 महीने से राशन नहीं ले रहे हैं। उन लोगों को चिंहित करें। यदि वह किसी कारण से राशन लेने नहीं आ पा रहे तो ठीक है। वर्ना उनका नाम हटाकर किसी दूसरे पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ा जाएगा।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से पीडीएस प्रणाली के उपभोक्ताओं को कोरोना के समय से फ्री राशन उपलब्ध कराई जा रही है। इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाएगा।
Updated on:
25 Jul 2024 03:52 pm
Published on:
25 Jul 2024 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
