भोपाल. रेडक्रॉस अस्पताल में मरीजों के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरू होने जा रही है। यहां मरीजों को अब रविवार को भी इलाज मिलेगा। दरअसल रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल में अब सातों दिन ओपीडी चालू रखने की तैयारियां की जा रही हैं। मरीजों को यह सुविधा मप्र स्थापना दिवस 01 नवंबर से मिलने लगेगी। प्रदेश में यह पहला मौका होगा जब किसी अस्पताल में रविवार को भी ओपीडी में इलाज मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शुरुआत में ओपीडी शिशु रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स, गायनिक, नेत्र रोग के साथ जनरल मेडिसिन के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। मरीजों की संख्या देखते हुए अन्य विभागों की ओपीडी में रविवार को शुरू की जाएगी।